फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बारिश-अंधड़ का कहर, 4 बच्चों समेत 8 की मौत

Thu, 08 Jun 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 08 Jun 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Eight killed as factory wall collapses in Baddi

हिमाचल में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। बद्दी में बंद फैक्टरी की दीवार गिरने से झुग्गियों में सो रहे 4 बच्चों समेत 8 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। चंबा जिले की लूगड़ी पंचायत में बादल फटने से फसलें तबाह हो गई हैं। भरमौर के दरूण धार में बिजली गिरने से 69 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। प्रदेश भर में अंधड़ से कई घरों की छतें उड़ गईं तो भारी बारिश से घरों व दुकानों में मलबा घुस गया। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात और पोल-तार टूटने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। कई वाहनों पर भी पेड़ गिरे हैं। ओलावृष्टि से सेब, आम, प्लम और लीची की फसल तबाह हो गई है।

Himachal Pradesh Eight killed as factory wall collapses in Baddi

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के सुराजमाजरा में मंगलवार देर रात करीब एक बजे बंद फैक्टरी की 15 फीट ऊंची और 50 फीट लंबी दीवार का एक हिस्सा झुग्गी-झोपड़ियों पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि सात को सीएचसी बद्दी पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए पांच घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

Himachal Pradesh Eight killed as factory wall collapses in Baddi

हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के रामपुर और बदायूं जिले के  हैं। मरने वालों की पहचान अशरफी लाल (35), इनके दो बच्चे सलेश (15) और प्रीती (14), संतोष (35) पुत्र महेंद्र, निवासी अखियापुर, इनकी पत्नी माया (30), आशा (40) और इनके दो बच्चे राजू (5), जुमनी (5) पुत्र किरा शामिल हैं। अशोक, कर्ण सिंह, मोनिका, सवित्री, अनमोल, अंजलि और सन्नी घायल हैं। एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग और एसपी बद्दी बशेर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार, जबकि घायलों को 10-10 हजार रुपये की फौैरी राहत दी गई है। एसडीएम ने बताया कि हादसे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Eight killed as factory wall collapses in Baddi

रामपुर-ब्रौ मार्ग कई घंटों तक बंद रहा। छात्रा स्कूल परिसर में मलबा घुस गया है। एनएच पांच और रामपुर ब्रौ मार्ग पर कई वाहनों के शीशे टूटे हैं। सेब को 70 जबकि नकदी फसलों को 80 से 90 फीसदी नुकसान हुआ है। बिलासपुर में आम, प्लम और लीची की फसलें बर्बाद। धौंन कोठी में टावर लाइन में धमाका। कई जगह पेड़ गिरे हैं। सिरमौर में मलबे से कई सड़क मार्ग बंद। कई सरकारी और निजी बसें सड़कों पर फंसीं हुई हैं। गिरिपार और सैनधार इलाके की कई पंचायतों में बिजली गुल। कई घरों की छतें भी उड़ीं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Eight killed as factory wall collapses in Baddi

मंडी में जोनल अस्पताल पर पेड़ गिरने से पार्किंग में खड़े पांच वाहन क्षतिग्रस्त। सराज और धर्मपुर में सबसे अधिक नुकसान। कई ग्रीन हाउस उखड़े। सोलन में बसाल में गौशाला की छत उड़ी। कंडाघाट में तहसील के पुराने भवन, कुनिहार में बिजली के खंभे पर पेड़ गिरे। कुनिहार में बिजली आपूर्ति ठप। नौणी में घर में मलबा घुसा। कांगड़ा में डॉक्टर कॉलोनी में छतें उड़ीं। जगह-जगह लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल। जयसिंहपुर के द्रमण खेड़ी में पशुशाला ध्वस्त। थुरल की भ्रांता पंचायत में मकान पर पेड़ गिरने से परिवार के 20 लोग बाल-बाल बच गए। लंज में कई मकानों के स्लेट उड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed