फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइनस में पहुंचा तापमान, रोहतांग-कोकसर में हुई ताजा बर्फबारी

Thu, 15 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
minus temperature in keylong fresh snowfall in rohtang and koksar himachal pradesh

रोहतांग समेत प्रदेश की कई ऊंची चोटियों में बुधवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। वीरवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

minus temperature in keylong fresh snowfall in rohtang and koksar himachal pradesh

बुधवार को रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई जबकि कोकसर में 15, सिस्सू में 10, मढ़ी में 15, कुंजम दर्रा में 35, बारालाचा में 40, जलोड़ी दर्रा में 10 और शिकुंला दर्रा में 40 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इससे पूरी घाटी कड़ाके की ठंड के चपेट में आ गई है। बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रा में बस सेवा पूरी तरह से बंद हो गई है।

minus temperature in keylong fresh snowfall in rohtang and koksar himachal pradesh

जिला चंबा के भरमौर, होली, तीसा, पांगी व सलूणी की ऊपरी पहाड़ियों में भी बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। चंबा मुख्यालय में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। हमीरपुर जिला में भी दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
minus temperature in keylong fresh snowfall in rohtang and koksar himachal pradesh

राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। वीरवार को नाहन में अधिकतम तापमान 24.1, ऊना में 23.6, कांगड़ा में 23.5, बिलासपुर में 23.0, हमीरपुर में 22.8, सुंदरनगर में 22.7, सोलन में 21.5, भुंतर में 20.5, चंबा में 18.7, धर्मशाला में 18.2, शिमला में 16.2, डलहौजी में 9.3, कल्पा में 8.6 और केलांग में 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
minus temperature in keylong fresh snowfall in rohtang and koksar himachal pradesh

मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, कल्पा में माइनस 0.2, मनाली में 2.2, कुफरी में 3.0, डलहौजी में 5.0, मंडी में 6.0, शिमला में 7.9 और धर्मशाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed