{"_id":"58258e314f1c1bf47eb3adff","slug":"himachal-police-caught-76-lakh-old-currency-notes-at-mandi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500-1000 के नोटों से भरी गाड़ी पकड़ी, कैश देख उड़े होश, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500-1000 के नोटों से भरी गाड़ी पकड़ी, कैश देख उड़े होश, तस्वीरें
Sun, 13 Nov 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कालेधन पर केंद्र की सर्जिकल स्ट्राइक का असर अब देखने को मिल रहा है। देश में बड़े नोटों पर लगी पाबंदी के बाद सर्तक हुई हिमाचल प्रदेश की जिला मंडी पुलिस ने सुंदरनगर में मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही एक फार्चूनर गाड़ी (एचपी58/7707) से 76 लाख की नकदी बरामद की है। गाड़ी में यह नकदी एक गत्ते की पेटी को गिफ्ट पैक के रुप में रखी गई थी।
2 of 7
पुलिस ने तलाशी में गिफ्ट पैक का वजन अधिक होने पर जब उसे खोला तो अंदर 1000 व 500 रुपये के पैकेट भरे मिले। पुलिस ने नकदी को कब्जे में ले लिया है। जिस गाड़ी से 500 और 1000 नोटों की खेप बरामद हुई है। उसका रजिस्ट्रेशन मनाली के पलचान स्थित हिमालयन रोपवे प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। नोटों की खेप मनाली से नालागढ़ ले जाई जा रही थी।
3 of 7
पुलिस ने कालाधन होने की संभावना को देखते आयकर विभाग व आबकारी विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया है। जो इस राशि को लेकर जांच करेंगे। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के बीएसएल थाना पुलिस के एएसआई जगदीश कुमार के नेतृत्व में रात एक बजे हाइवे पर धनोटू में नाका लगा रखा था। इस दौरान रात करीब सवा एक बजे मनाली की ओर से आ रही एक फार्चूनर को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। गाड़ी में चालक समेत दो लोग सवार थे। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को डिक्की में एक बड़ा और एक छोटा गिफ्ट बॉक्स मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पुलिस टीम ने शक होने पर जब गिफ्ट बॉक्स को खोला तो उसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों के पैकेट बरामद हुई। पुलिस ने सारा कैश कब्जे में ले लिया। थाना पहुंचने पर जब कैश की गिनती की गई तो उसमें 76 लाख रुपये पाए गए। जिसमें 500 के नोटों की 50 और 1000 रुपये के 26 पैकेट पाए गए। पुलिस ने इस मामले में वाहन में सवार दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मामले में जांच आरंभ कर दी गई है। पुलिस के अनुसार वाहन को हरदेश कुमार निवासी गोरखपुर चला रहा था। गाड़ी में चालक के साथ जगमोहन भी सवार था। यह दोनों हिमालयन रोपवे कंपनी के कर्मचारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।