{"_id":"644e817b275804edca02cadc","slug":"himachal-heavy-rains-in-shimla-after-17-years-and-maximum-temperature-in-april-recorded-lowest-in-10-years-2023-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: 17 साल बाद शिमला में भारी बारिश और 10 वर्ष में अप्रैल में अधिकतम पारा रहा सबसे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: 17 साल बाद शिमला में भारी बारिश और 10 वर्ष में अप्रैल में अधिकतम पारा रहा सबसे कम
हिमाचल प्रदेश में बीते 20 वर्षों के दौरान अप्रैल में दूसरी बार बादल झमाझम बरसे। 17 साल बाद शिमला में 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश हुई, जबकि 10 वर्ष में अप्रैल में अधिकतम पारा सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। इस साल एक से 30 अप्रैल तक प्रदेश में सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे पहले वर्ष 2021 में 70 और 2019 में 50 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई थी।
2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात और रविवार को शिमला में 54 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2006 में 56 मिलीमीटर बारिश हुई थी। रविवार को शिमला में झमाझम बादल बरसने के साथ जमकर ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर के समय शहर में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। 2007 से 2022 तक शिमला में 24 घंटे के दौरान दूसरी सबसे अधिक बारिश वर्ष 2017 में 52 मिलीमीटर हुई थी।
3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अप्रैल के अधिकांश दिन इस वर्ष ठंडे मौसम में ही बीते। राजधानी शिमला में इस वर्ष 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 28 डिग्री से ऊपर चला जाता था। इस वर्ष अप्रैल में दर्ज हुआ यह सबसे अधिक पारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अन्य दिनों में अधिकतम तापमान औसतन 20 डिग्री से कम रहा। इस वर्ष 25.9 डिग्री रिकॉर्ड अधिकतम तापमान बीते दस वर्ष में अप्रैल में सबसे कम रहा। इससे पूर्व वर्ष 2013 में अप्रैल के दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
2014 से 2022 तक अधिकतम पारा 26 डिग्री से अधिक रहा। इस बार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में इस बार अधिकतम पारा 40 डिग्री भी नहीं पहुंचा। ऊना में बीते वर्ष अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।