फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदेश में बदलेगा मौसम, तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

Sun, 09 Dec 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 09 Dec 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain chances from 10th to 12th december

प्रदेश में रविवार से मौसम बदलेगा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहेगा। 10 और 11 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसने की संभावना है।

himachal weather report rain chances from 10th to 12th december

12 दिसंबर को भी मौसम खराब रहेगा। 13 और 14 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार रात को केलांग का न्यूनतम तापमान -10 डिग्री से घटकर -7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार रात को प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

himachal weather report rain chances from 10th to 12th december

मनाली में न्यूनतम तापमान -1.8, कल्पा में -0.8, भुंतर में 0.4, सुंदरनगर में 1.2, सोलन में 1.6, चंबा में 3.1, कुफरी में 3.3, बिलासपुर में 3.4, हमीरपुर में 3.6, पालमपुर में 4.0, डलहौजी में 4.5, शिमला-मंडी में 5.2, कांगड़ा में 5.3, ऊना में 5.6, धर्मशाला में 6.6 और नाहन में 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather report rain chances from 10th to 12th december

उधर, शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, कांगड़ा में 22.5, सुंदरनगर में 20.7, बिलासपुर में 20.0, चंबा में 19.5, सोलन में 19.2, नाहन में 18.8, भुंतर में 16.6, शिमला में 15.6, धर्मशाला में 15.4, कल्पा में 11.2, डलहौजी में 9.1 और केलांग में 1.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed