फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भीषण अग्निकांड में महिला जिंदा जली, आधा दर्जन से ज्यादा कामगार लापता, देर रात तक अपनों का इंतजार करते रहे लोग

Mon, 07 Dec 2020 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Dec 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal fire news: Woman burnt alive in fierce fire, more than half dozen workers missing after stranded in fire
पंखा उद्योग में आग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बद्दी के काठा स्थित यश फैन एप्लाईंसिस (पंखा उद्योग) में भीषण अग्निकांड में एक महिला की जलकर मौत हो गई जबकि आग में फंसे आधा दर्जन से ज्यादा कामगार लापता हैं। सोमवार सुबह 8:05 बजे भड़की आग देर रात 10 बजे के बाद भी धधकती रही। उद्योग के भीतर लोहे की मशीनरी सहित तमाम तैयार और कच्चा माल राख हो गया है। ऐसे में आग में फंसे कामगारों का जिंदा होना नामुमकिन माना जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

Himachal fire news: Woman burnt alive in fierce fire, more than half dozen workers missing after stranded in fire
- फोटो : अमर उजाला

इस अग्निकांड में तीन अन्य कामगार झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह भट्ठी में अचानक धमाका होने के बाद चारों ओर आग फैल गई। धमाके से दीवार गिर गई, जिसके मलबे में कई कामगार दब गए। मलबे से एक महिला का जला हुआ शव निकाल लिया गया है जबकि आधा दर्जन से ज्यादा कामगार अब भी लापता हैं। 

Himachal fire news: Woman burnt alive in fierce fire, more than half dozen workers missing after stranded in fire
- फोटो : अमर उजाला

 लापता कामगारों के परिजन देर रात तक रोते-बिलखते कंपनी के गेट पर अपनों का इंतजार करते रहे। पुलिस और फैक्टरी प्रबंधक से जानकारी मांगते रहे। परिजनों के तेवर देखते हुए पुलिस ने कंपनी के गेट बंद कर दिए, लेकिन कोई भी घर जाने को तैयार नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक आग की लपटें लगातार जारी रहीं। उधर, मृतक महिला की पहचान यूपी के बदाऊं निवासी भानू (35) पत्नी शरीफ के रूप में हुई है। सुनीता देवी, मोहम्मद रफीक व अरविंद झुलस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal fire news: Woman burnt alive in fierce fire, more than half dozen workers missing after stranded in fire
- फोटो : अमर उजाला

घायल अरविंद ने बताया कि जब दीवार गिरी, वह भी वहीं पर था। वह जैसे-तैसे बाहर निकल गया लेकिन दीवार के नीचे कई और लोग भी दबे थे। वे वहां से नहीं निकल पाए हैं। आग से करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख होने की आशंका है। होमगार्ड के कमांडेंट डॉ. शिव कुमार ने बताया कि कंपनी का नुकसान करोड़ों में हुआ है। इसका अभी आकलन किया जाना है। देर रात तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। फायर ब्रिगेड ने साथ लगती कंपनियों को भी सुरक्षित बचा लिया है।

विज्ञापन
Himachal fire news: Woman burnt alive in fierce fire, more than half dozen workers missing after stranded in fire
- फोटो : अमर उजाला

घर लौटने का इंतजार करते रहे परिजन
कामगार जसपाल ने बताया कि उसकी भतीजी कोमल सुबह साढ़े सात बजे यहां पर आई थी लेकिन घर नहीं लौटी है। बिहार की सुनीता देवी भी सुबह काम पर आई थीं लेकिन वह भी नहीं लौटी हैं। बिहार दरभंगा के युवा ने बताया कि उनकी बहन पूजा सुबह ड्यूटी पर गई थी लेकिन वह भी नहीं लौटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed