फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां सभी 10 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 2 मंत्री भी नहीं बचा पाए लाज

Mon, 18 Dec 2017 07:03 PM IST
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 18 Dec 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
himachal election result 2017 congress get zero seat in mandi

प्रदेश की राजनीति में सीटों के लिहाज से दूसरे सबसे ताकतवर जिले में मोदी फेक्टर ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है।

himachal election result 2017 congress get zero seat in mandi

जिला मंडी में 10 सीटों में से 9 पर भाजपा जीती है और एक सीट जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश राणा के नाम रही है। पिछले चुनाव में पांच सीटें कांग्रेस की झोली में डालकर सूबे की सत्ता निर्धारण में अहम भूमिका निभाने वाले बडे़ नेता यहां खाता तक नहीं खोल सके हैं। दो दिग्गज मंत्री और दो सीपीएस भी कांग्रेस की इज्जत बचाने में नाकाम रहे।

himachal election result 2017 congress get zero seat in mandi

पांच बार लगातार द्रंग से जीत का परचम लहराने वाले स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर त्रिकोणीय मुकाबले में बगावत के बीच में हार गए हैं। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी सीट गंवाई है। सीपीएस करसोग के मनसा और सुंदरनगर से सोहन लाल को भी हार का स्वाद चखना पड़ा है। सुखराम परिवार से सीएम को पंगा लेना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal election result 2017 congress get zero seat in mandi

मंडी सदर पर भी भाजपा ने कब्जा करके अपना जलवा दिखाया है। कांग्रेस को यहां पांच सीटों का नुकसान झेलना पड़ा है। भाजपा को जोगिंद्रनगर छोड़ चार सीटों पर नफा हुआ है। कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका मंडी और द्रंग में मिला है। 1967 से लेकर अब तक महज ढाई सालों (1990-93) तक सुखराम परिवार और कांग्रेस के कब्जे में रही सदर मंडी सीट अब सुखराम परिवार के साथ भाजपा की हुई है।

विज्ञापन
himachal election result 2017 congress get zero seat in mandi

चुनावों से पहले मंत्री अनिल शर्मा ने अपने पिता और परिवार के साथ भाजपा का हाथ थामकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह द्रंग में बगावत के कारण हारे हैं। यहां सीएम के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व उपाध्यक्ष पीसीसी पूर्ण चंद ने खेल बिगाड़ा है। जबकि, उनकी बेटी चंपा ठाकुर को सुखराम परिवार के जनाधार के चलते हार का सामना करना पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed