पुरुषों के साथ डांस करने पर महिलाओं को लगा 70 हजार जुर्माना
देश-दुनिया की भले ही महिलाएं आज कई मामलों में पुरुषों से आगे हों, लेकिन यहां आज भी महिलाओं का पुरुषों के साथ नृत्य करना वर्जित है। रिपोर्ट: रितेश गुलेरिया/पुष्कर राज (जरी, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश)
पुरुषों के साथ डांस करने पर महिलाओं को लगा 70 हजार जुर्माना
अगर वे इस कानून का उल्लंघन करती हैं तो ऐसा करने पर उन्हें दंडित किया जाता है।
पुरुषों के साथ डांस करने पर महिलाओं को लगा 70 हजार जुर्माना
प्राचीनतम लोकतंत्र माने जाने वाले मलाणा (कुल्लू, हिमाचल प्रदेश) गांव में पुरुषों के साथ नृत्य करने पर 70 महिलाओं पर जुर्माना लगाया गया है। देव संसद ने पुरुषों के साथ नाटी डालने पर हर महिला को एक-एक हजार रुपये देवता के खजाने में जमा करवाने के फरमान जारी किए हैं। 17 अगस्त को शाऊड मेले के दौरान गांवों के लोगों ने नाटी (लोकनृत्य) का आयोजन किया। इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी भाग लिया।
पुरुषों के साथ डांस करने पर महिलाओं को लगा 70 हजार जुर्माना
इस पर गांव की देव संसद ने परंपरा को तोड़ने का दोषी मानते हुए इन महिलाओं पर जुर्माना लगा दिया। तर्क दिया है कि परंपरा के अनुसार मलाणा में विवाहित महिलाएं सार्वजनिक आयोजन में पुरुषों के साथ नृत्य नहीं कर सकतीं। कुछ महिलाओं ने जुर्माना भी भर दिया है। मलाणा के जोगिंद्र और जगदीश का कहना है कि शादीशुदा महिलाओं का नाटी में नाचना मना है।
पुरुषों के साथ डांस करने पर महिलाओं को लगा 70 हजार जुर्माना
गांव के बाहर नहीं होती शादी- कुल्लू जिला के दूर-दराज क्षेत्र मलाणा में लड़के-लड़कियों की शादियां भी गांव से बाहर नहीं होती हैं। यहां के लोग एक गांव में ही सिमटे हैं। परंपरा है कि न बेटी दूसरे गांव को देंगे और न दूसरे गांव से बहू लाई जाएगी।