फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक व्यक्ति को छोड़कर पूरा गांव संक्रमित, भूषण के घर में एक ही मुख्य द्वार, खिड़की से आते-जाते हैं, ऐसे बिता रहे दिन

Fri, 20 Nov 2020 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
 Himachal Coronavirus Covid 19 Today Latest News In Hindi: Except Bhushan Thakur all Villagers Tested Covid Positive  In Thorang Village Of Lahul
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला में हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के थोरंग गांव के भूषण ठाकुर के संदर्भ में खबर प्रकाशित होने के बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। भूषण ठाकुर थोरंग गांव में अकेले ऐसे शख्स हैं, जो निगेटिव आए हैं। पूरा गांव सामुदायिक संक्रमण की चपेट में आया है। भूषण को वायरस छू नहीं पाया है। अमर उजाला से बातचीत में भूषण ने बताया कि पूरा गांव संक्रमित होने के कारण वह कई बार अपने आपको अकेला महसूस करते हैं। 

 Himachal Coronavirus Covid 19 Today Latest News In Hindi: Except Bhushan Thakur all Villagers Tested Covid Positive  In Thorang Village Of Lahul
- फोटो : अमर उजाला

परिजनों समेत गांव के सभी लोग संक्रमित होने के कारण घर की चारदीवारी के भीतर कैद हो गए हैं। भूषण के घर में अंदर जाने का एक ही मुख्यद्वार है। लिहाजा अपने कमरे में जाने के लिए भूषण खिड़की का सहारा लेते हैं। खिड़की से ही अंदर-बाहर निकलते हैं। कहा कि गांव में बातचीत करने को कोई नहीं है। लिहाजा वह अपने बगीचे में जा कर सेब के पेड़ों की प्रूनिंग, भेड़-बकरियों और गायों को चारा देते हैं।

 Himachal Coronavirus Covid 19 Today Latest News In Hindi: Except Bhushan Thakur all Villagers Tested Covid Positive  In Thorang Village Of Lahul
- फोटो : अमर उजाला

कुछ घंटों के लिए वह किताब भी पढ़ते हैं। यही उनकी दिनचर्या बन गई है। जबसे परिजन कोरोना पॉजिटिव आए हैं, तबसे घर के भीतर अलग कमरे में रह कर अपने लिए खाना बनाते हैं। स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक गोंधला क्षेत्र में करीब 70 फीसदी से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं। भूषण ने कहा कि लाहौल में सर्दियों के दौरान पूरा परिवार एक कमरे में रह कर खाना खाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Himachal Coronavirus Covid 19 Today Latest News In Hindi: Except Bhushan Thakur all Villagers Tested Covid Positive  In Thorang Village Of Lahul
- फोटो : अमर उजाला

ठंड के कारण अलग-अलग कमरों में रहना मुश्किल है। मौसम का मिजाज भी कोरोना संक्रमण के अनुकूल है। हो सकता है गांव का कोई शख्स बाहर से संक्रमित होकर आया हो और पूरे गांव में फैल गया। वह जब भी घर से निकलते हैं तो मास्क और सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करते हैं। लोगों से मिलते समय दो गज दूरी का पालन करते हैं। कोरोना का अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बना है, तब तक स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन कर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
 Himachal Coronavirus Covid 19 Today Latest News In Hindi: Except Bhushan Thakur all Villagers Tested Covid Positive  In Thorang Village Of Lahul
- फोटो : अमर उजाला

कार्यकारी सीएमओ डॉ. मदन लाल बंधु ने कहा कि थोरंग गांव में भूषण को छोड़ कर सभी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कहा कि भूषण ने शायद स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का सख्ती से पालन किया होगा, तभी वह पूरे गांव में अकेले ही संक्रमण से बच गया है। कहा कि गांव में बाकी संक्रमित लोग सामान्य हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर रोज घर-घर पहुंच कर मरीजों की हालचाल पूछ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed