फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल कैबिनेट बैठक: खुलेंगे शराब के ठेके, एक्साइज पॉलिसी को दिया एक्सटेंशन

Sat, 02 May 2020 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 May 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today relaxations in green zones of state
- फोटो : अमर उजाला

शराब ठेकों को खोलने पर फैसले के साथ ही जयराम मंत्रिमंडल ने शराब नीति और टोल नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी होते ही शराब के ठेके फिर से खुल जाएंगे। पिछले डेढ़ महीने से ठेकों पर ताले लगे हुए थे जिससे सरकार को औसतन हर दिन पांच करोड़ का नुकसान हो रहा था। कोविड-19 के चलते अभूतपूर्व हालात बन गए थे, जिनकी वजह से मार्च महीने में शराब की बिक्री नहीं हो सकी।

himachal cabinet meeting decisions today relaxations in green zones of state

साथ ही जयराम सरकार की ओर से अनुमोदित की गई नई शराब नीति भी लागू नहीं की जा सकी। ऐसे में पुराने ठेकेदारों को दो महीने और शराब बेचने के लिए सरकार ने शराब व टोल नीति के लिए वित्त वर्ष 2019-20 को दो महीने और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद दोनों ही नीति के तहत आवंटित ठेकेदार अगले दो महीने और अपने ठेकों का संचालन कर सकेंगे।

himachal cabinet meeting decisions today relaxations in green zones of state

इसके पीछे तर्क यह दिया गया है कि चूंकि नए वित्त वर्ष में पिछले वर्ष के घाटे से जूझ रहे नए व पुराने ठेकेदारों को मुश्किल हो सकती है, जिससे सरकार को सीधे तौर पर राजस्व की परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसे में सरकार ने अब अगले वित्त वर्ष को भी दो महीने शिफ्ट करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today relaxations in green zones of state

निर्णय के अनुसार नया वित्त वर्ष 1 अप्रैल की बजाय 1 जून 2020 से शुरू होकर 31 मई 2021 तक चलेगा। इसके बाद जब हालात सामान्य हो जाएंगे तो सरकार एक एक महीने का बदलाव कर वित्त वर्ष को वापस 1 अप्रैल से शुरू करने की व्यवस्था करेगी। बता दें, वर्तमान में लाइसेंस फीस से ही सरकार को करीब 12 सौ करोड़ रुपये का राजस्व होता है।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today relaxations in green zones of state

वहीं, हर दिन पांच करोड़ की शराब की बिक्री होती है जिसकी बदौलत सरकार को करीब सालाना 18 सौ करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होता है। चूंकि पिछले डेढ़ महीने से सरकार को कोई राजस्व हासिल नहीं हुआ था। ऐसे में ठेकेदार और सरकार दोनों ही वित्त वर्ष को लेकर परेशान चल रहे थे। उधर, टोल नीति को भी इसी तरह विस्तार दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed