फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown in HP: ग्रीन और ऑरेंज जोन में सभी जिले, मिल सकती है ये छूट

Fri, 01 May 2020 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
himachal lockdown: green and yellow list, relaxation may be given
himachal Lockdown: धर्मशाला में क्षेत्र को सैनिटाइज करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

देश में लॉकडाउन दो सप्ताह तक बढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार चार मई को खुलने वाले लॉकडाउन को अब दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा। वहीं, कोरोना के बीच हिमाचल प्रदेश में चार मई से शुरू हो रहे अगले लॉकडाउन का स्वरूप कैसा रहेगा, इसका फैसला शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा। वर्तमान में सूबे में आपदा प्रबंधन कानून के तहत लॉकडाउन के साथ-साथ कर्फ्यू भी लगा हुआ है। इसकी वजह से अभी किसी गतिविधि की छूट के लिए हर जिले के जिला मजिस्ट्रेट (उपायुक्त) को अधिकार मिले हुए हैं। इससे सभी जिले सुविधा अनुसार छूट दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कर्फ्यू हटाया जा सकता है।

himachal lockdown: green and yellow list, relaxation may be given
छूट के दौरान सब्जी मंडी में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए पत्र में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के रूप में जिलों की पहचान के मानदंडों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। मंत्रालय के अनुसार ग्रीन जोन में वे जिले शामिल होंगे, जिनमें अब तक कोरोना के मामलों की संख्या शून्य है या बीते 21 दिनों में कोई मामला नहीं आया है। रेड जोन के रूप में जिलों का वर्गीकरण सक्रिय मामलों की कुल संख्या, पुष्ट किए गए मामलों की दर को दोगुना करने, जिलों से परीक्षण और निगरानी फीडबैक की सीमा को ध्यान में रख कर किया जाएगा।

himachal lockdown: green and yellow list, relaxation may be given
छूट के तहत काम करते लोग - फोटो : अमर उजाला

ऐसे जिले, जिन्हें न तो रेड और न ही ग्रीन जोन से परिभाषित किया गया है को ऑरेंज जोन के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। तीनों जोन क्षेत्रों में जिलों के वर्गीकरण की जानकारी मंत्रालय की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साप्ताहिक आधार साझा की जाएगी। हिमाचल के लिए राहत की बात ये है कि यहां कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है। राज्य में छह जिले ग्रीन और बाकि छह ऑरेंज जोन में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal lockdown: green and yellow list, relaxation may be given
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कौन सा जिला किस जोन में 
जिला                           जोन
चंबा                            ऑरेंज
हमीरपुर                         ऑरेंज
ऊना                           ऑरेंज
कुल्लू                           ग्रीन
कांगड़ा                         ऑरेंज
बिलासपुर                      ग्रीन
सोलन                         ऑरेंज
सिरमौर                         ऑरेंज
शिमला                          ग्रीन
किन्नौर                         ग्रीन
लाहौल-स्पीति                  ग्रीन
मंडी                            ग्रीन

विज्ञापन
himachal lockdown: green and yellow list, relaxation may be given
विद्युत मीटर ठीक करता बिजली कर्मी - फोटो : अमर उजाला

ऑरेंज जोन में ये गतिविधियां होंगी
मंत्रालय के अनुसार ऑरेंज जोन के तहत आने वाले क्षेत्रों में जिलों के बीच और जिला के भीतर बसों की आवाजाही नहीं होगी। हालांकि, टैक्सी और कैब को अनुमति दी जाएगी। जिसमें एक चालक और दो यात्री बैठ सकेंगे। अनुमति प्राप्त लोगों और वाहनों की  अंतर-जिला आवाजाही हो सकेगी। चारपहिया वाहन में ड्राइवर के अलावा दो लोगों को बैठने की अनुमति होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed