फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: दिनभर चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, भारी भीड़ के बीच कंधों पर उठा पहुंचाए विधायक, देखें तस्वीरें

Sat, 10 Dec 2022 12:53 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Dec 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
High voltage drama continued throughout the day, Congress MLAs were carried on the shoulders in the midst of a
शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर इतनी भारी भीड़ जुट गई कि विधायकों को कंधों पर उठाकर बैठक में पहुंचाना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुखविंद्र सुक्खू और प्रतिभा सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। दोनों के समर्थक उलझते भी नजर आए। राजधानी शिमला स्थित होटल हिमलैंड में कई विधायकों के साथ सुक्खू ने देर रात तक बैठक की। प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायकों का हॉलीलॉज में हाजिरी भरने का दौर जारी रहा।



अपने-अपने विधायकों को एक साथ रखने के चक्कर में दिल्ली से आए कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षकों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे प्रस्तावित बैठक आठ बजे शुरू हुई। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुला लिया गया था। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से वीरवार शाम को कई विधायक चंडीगढ़ की राह पर निकल गए थे।

High voltage drama continued throughout the day, Congress MLAs were carried on the shoulders in the midst of a
सुधीर शर्मा को कंधे पर उठाया। - फोटो : अमर उजाला

रात करीब 8:30 बजे चंडीगढ़ में प्रस्तावित बैठक को रद्द कर शुक्रवार दोपहर बाद शिमला में करने का फैसला लिया गया। इस कारण कई विधायक चंडीगढ़ नहीं गए। शुक्रवार सुबह ही वे अपने हलकों से शिमला के लिए रवाना हुए। जो विधायक बीच राह में पहुंच गए थे, वो देर रात को चंडीगढ़ पहुंचे।


 
High voltage drama continued throughout the day, Congress MLAs were carried on the shoulders in the midst of a
विक्रमादित्य सिंह को समर्थकों ने कंधे पर उठाया। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह कई विधायकों ने शिमला के लिए निकलने से पहले विधायक दल की बैठक को लेकर चंडीगढ़ में ही रणनीति बनाई। यह विधायक कुछ देर से शिमला पहुंचे। उधर, सुक्खू समर्थक विधायक शिमला पहुंचते ही होटल हिमलैंड गए। यहां पहले से मौजूद सुक्खू के साथ रात करीब 7:30 बजे तक मंत्रणा की गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
High voltage drama continued throughout the day, Congress MLAs were carried on the shoulders in the midst of a
हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

7:45 बजे सुक्खू समर्थक विधायकों का प्रदेश मुख्यालय में पहुंचना शुरू हुआ। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज में सुबह से ही कई विधायकों के हाजिरी भरने का दौर जारी रहा। कुछ विधायकों ने सुक्खू और प्रतिभा के पास जाने के बजाए सिसिल होटल में जाकर सीधे पर्यवेक्षकों से ही मुलाकात की। 

विज्ञापन
High voltage drama continued throughout the day, Congress MLAs were carried on the shoulders in the midst of a
प्रतिभा सिंह व सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विधायक दल की बैठक से पहले सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक विधायकों ने राजधानी शिमला के होटल हिमलैंड में रणनीति बनाई। विधायकों का यहां आना दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ। विधायकों के होटल में पहुंचने की सूचना मिलते ही समर्थकों ने भी हिमलैंड में डेरा डाला। समर्थकों ने सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर नारेबाजी भी की। देर शाम तक सुक्खू सहित कई विधायक होटल में ही रहे। यहीं से सभी विधायक एक साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला गए।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed