{"_id":"863f517458be9d4bee033197f5adecda","slug":"heavy-snowfall-in-lahaul-spiti-people-leaving-homes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले घरों में कैद थे लोग, अब गांव छोड़ने को हुए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले घरों में कैद थे लोग, अब गांव छोड़ने को हुए मजबूर
Sat, 02 Jan 2016 10:53 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
पहले घरों में कैद थे लोग, अब गांव छोड़ने को हुए मजबूर
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के तीन गांवों के 400 लोग घरों में ताले लगाकर कुल्लू-मनाली पलायन को मजबूर हो गए हैं। लाहौल के चंद्रावैली के कोकसर, डिंफू और रमथंग गांव बर्फबारी के चलते देश-दुनिया से कट गए हैं। माइनस 24 डिग्री तापमान में यहां न पानी, न फोन और न ही स्वास्थ्य सुविधा है। बर्फबारी के कारण सड़कें बंद है।
पहले घरों में कैद थे लोग, अब गांव छोड़ने को हुए मजबूर
2 of 5
इस इलाके में हेलीपैड की सुविधा भी नहीं है, ऐसे में पलायन मजबूरी बन गया है। बर्फबारी के चलते घाटी में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। जिला प्रशासन ने भी बर्फबारी से निपटने के बजाय विद्युत, स्वास्थ्य, केंद्रीय जल आयोग समेत तमाम सरकारी कार्यालयों में ताला जड़कर यहां तैनात कर्मियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।
पहले घरों में कैद थे लोग, अब गांव छोड़ने को हुए मजबूर
3 of 5
प्राइमरी स्कूल भी बंद कर दिया गया है। अध्यापकों और छात्रों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। इन गांवों के लोग अब चार माह बाद ही अपने घरों का रुख कर सकेंगे। मजबूरन लोगों ने मवेशी रिश्तेदारों के यहां छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले घरों में कैद थे लोग, अब गांव छोड़ने को हुए मजबूर
4 of 5
चंद्रावैली से जिप सदस्य प्रेमचंद और कोकसर पंचायत प्रधान ओमप्रकाश का कहना है तीनों गांव रोहतांग दर्रे से सटे होने के कारण यहां का तापमान माइनस 24 डिग्री तक गिर जाता है। ऐसे हालात में मूलभूत सुविधाओं के बिना गांव में रहना मुमकिन नहीं है। शिक्षा उपनिदेशक प्रेमनाथ परशीरा ने बताया कि ग्रामीणों के पलायन के बाद कोकसर प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
पहले घरों में कैद थे लोग, अब गांव छोड़ने को हुए मजबूर
5 of 5
स्थानीय विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि तीन गांवों से पलायन की जानकारी उन तक देर से पहुंची। इसको लेकर जिला प्रशासन से जवाब तलब किया जाएगा। वहीं, पूर्व विधायक डा. रामलाल मारकंडेय का कहना है कि प्रदेश सरकार ने जनजातीय जिले के लोगों को बिना मूलभूत सुविधाओं के सर्दियों में रामभरोसे छोड़ दिया है। प्रशासन और विधायक जिमेदारी से भाग रहे हैं। रिपोर्ट: अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।