फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में भारी बर्फबारी, 298 सड़कें ठप, तस्वीरों से जानिए प्रदेश के हालात

Fri, 13 Dec 2019 06:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Dec 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in himachal, 300 hundred roads closes, Know the situation of the state from pictures
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। प्रदेश में छह नेशनल हाईवे समेत 298 छोटी-बड़ी सड़कों पर यातायात ठप रहा। रोहतांग में 30 घंटों में पांच फीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। वीरवार रात को प्रदेश के पांच क्षेत्रों में न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान में भी आठ से 10 डिग्री की कमी हुई। कुफरी में अधिकतम पारा -0.5 और केलांग में शून्य रहा। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। चंबा के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी करनी पड़ी। हालांकि, बर्फबारी के बीच बच्चे परीक्षा देने भी पहुंचे।


 

heavy snowfall in himachal, 300 hundred roads closes, Know the situation of the state from pictures
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी जारी रही। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते बिजली के तार टूटने और पाइपों में पानी जमने से संकट गहरा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। 16 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। नारकंडा में बर्फबारी और फिसलन से नेशनल हाईवे पांच पर वाहनों की आवाजाही दूसरे दिन भी ठप रही। वाहनों को वाया बसंतपुर शिमला भेजा। 

heavy snowfall in himachal, 300 hundred roads closes, Know the situation of the state from pictures
- फोटो : अमर उजाला

सुंगरी में भारी बर्फबारी के चलते रोहडू के लिए चलने वाली बस सेवा ठप रही। कुल्लू के आनी में जलोड़ी जोत के पास एनएच 305 समेत दो दर्जन से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं। रामपुर-रिकांगपिओ एनएच के अलावा चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच बंद है। मनाली-रोहतांग-लेह एनएच बंद होने से रोहतांग टनल से भी आवाजाही बंद होने से लाहौल-स्पीति जिले के लोग देश-दुनिया से कट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall in himachal, 300 hundred roads closes, Know the situation of the state from pictures
- फोटो : अमर उजाला

ऊझी घाटी समेत जिले के कई इलाकों में बिजली गुल है। कुल्लू जिला की सौ से ज्यादा पंचायतों का संपर्क कट गया है। लाहौल में यातायात ठप है। चंबा जिला मुख्यालय में शुक्रवार को दोपहर बाद बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। जिला कांगड़ा की ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी रही। 

विज्ञापन
heavy snowfall in himachal, 300 hundred roads closes, Know the situation of the state from pictures
- फोटो : अमर उजाला

किन्नौर जिले में दूसरे दिन में सुबह से बर्फबारी का दौर जारी रहा। इससे किन्नौर जिले की कई ग्रामीण सड़कें बंद होने से बसों की आवाजाही ठप हो गई है। जिले के रिकांगपिओ सहित अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। रोहडू उपमंडल के 50 प्रतिशत रूट बसों के लिए बंद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed