फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: लगातार चौथे दिन भी भारी बर्फबारी, गिरने लगे हिमखंड, अलर्ट जारी

Sat, 28 Jan 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jan 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
Heavy Snowfall Continues in Himachal, Alert.

हिमाचल में रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में 10 फीट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। लाहौल स्पीति, किन्‍नौर, कुल्‍लू, चंबा की चोटियों पर पिछले चार दिन से भारी हिमपात हो रहा है। कई इलाकों में 10 फीट से ज्यादा ताजा बर्फबारी हो चुकी है।

Heavy Snowfall Continues in Himachal, Alert.

भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हिमखंड गिरने से लोग दहशत में जी रहे हैं। भारी हिमपात का बोझ न सह पाने से कई घर भी तबाह हो गए हैं। ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल है और यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।

Heavy Snowfall Continues in Himachal, Alert.

बताया जा रहा है कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जनवरी माह में बर्फबारी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां 24 जनवरी के बाद लगातार बर्फबारी हो रही है। भारी हिमपात के कारण घाटी के कई हिस्सों में हिमखंड लुढ़कने की भी खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Snowfall Continues in Himachal, Alert.

सासे चंडीगढ़ ने लाहौल स्पीति प्रशासन को अलर्ट भी कर दिया है। यहां अगले 24 घंटों के भीतर कई इलाकों में व्यापक स्तर पर हिमखंड गिरने की आशंका जताई जा रही है। केलांग में करीब 5 फीट, उदयपुर में चार, मयाड में साढे पांच, त्रिलोकनाथ में पांच फीट बर्फ गिर चुकी है।

विज्ञापन
Heavy Snowfall Continues in Himachal, Alert.

वहीं, रोहतांग में लगभग 10 फीट हिमपात होने का अनुमान है। बर्फबारी के बीच कई गांवों में पेयजल संकट खडा हो गया है। पाटन घाटी के एक कई गावों में बीती रात हिमखंड गिरे हैं। यह हिमखंड त्रिलोकनाथ-बरदंग सड़क से नीचे उतर कर खेतों तक पहुंच गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed