{"_id":"5982e5814f1c1b382b8b472f","slug":"heavy-rain-in-himachal-kullu-chamba-vehicles-swept-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: महिला की मौत, गाड़ियां बहीं, नाले में तबदील हुई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: महिला की मौत, गाड़ियां बहीं, नाले में तबदील हुई सड़कें
Fri, 04 Aug 2017 01:21 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुल्लू की ऊझी घाटी की करजां पंचायत के गजां गांव में बुधवार रात दो बजे भारी बारिश से नाले में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। गांव के बाहर सड़क पर खड़े तीन ट्रैक्टर, एक कार और बुलेट को पानी बहाकर ले गया। मलबा घर के अंदर घुस गया।
2 of 5
बनसारी से 18 मील सड़क नाले में तबदील हो गई जबकि नाले के साथ लोगों की जमीन भूस्खलन से तबाह हो गई है। कई जगहों पर सेब के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने दहशत के बीच पूरी रात जागकर काटी।
3 of 5
PIC
कांगड़ा जिले के पालमपुर की मझेढ़ा पंचायत के गांव लुग्ट में भारी बारिश के कारण घर गिरने से एक महिला की मौत गई। चंबा में बारिश के बाद हालात सामान्य नहीं हुए हैं। चंबा-तीसा मार्ग मधुवाड़ के समीप अवरुद्ध हो गया। खज्जियार मार्ग भी भूस्खलन से ठप हो गया। साहो में भूस्खलन की वजह से यातायात बाधित रहा। तीसा उपमंडल के गांव टेपा में एक व्यक्ति के घर में बारिश के चलते दरारें आ गई हैं। चंबा-लुड्डू मार्ग पर चामुंडा मंदिर के समीप भूस्खलन से तीन घरों और आईपीएच महकमे के वाटर टैंक को खतरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजधानी शिमला में वीरवार को मौसम मिलाजुला रहा। सुबह के समय शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि दोपहर को मौसम साफ रहा। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.9, ऊना में 34.0, धर्मशाला में 28.6, नाहन में 26.3, सोलन में 28.0, कांगड़ा में 30.8, सुंदरनगर में 32.4, भुंतर में 31.0, कल्पा में 23.6, हमीरपुर में 31.3, बिलासपुर में 28.3, मंडी में 27.2 और मनाली में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में नौ अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। सड़कें बंद होने के कारण मरीजों को पालकी पर ले जाते चंबा जिले के करमूड गांव के लोग।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।