मुसलाधार बारिश से देवभूमि में भारी तबाही हुई है। सड़कें-पुल सब बह गए हैं। कई जगह लोगों की गाड़ियां और दुकानें भी बह गईं। हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर में हुई भारी बारिश से कई घंटे यातायात बाधित रहा। कई जगहों पर सड़कें बंद रही। भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली और कॉलेज के छात्रों को भारी परेशानी आई। दंरग में 61 मील के पास एक भारी पेड़ गिरने से पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे करीब छह घंटे बंद रहा।
2 of 16
मुसलाधार बारिश
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात करीब अढाई बजे पेड़ गिर गया। उसके बाद आठ बजे इस हाईवे को चालू कर दिया गया। थुरल में बल भूरियां के पास नाले का मलवा आने से सुजानपुर-पालमपुर रोड तीन घंटे बंद रहा। साथ ही थुरल बाजार में भारी पानी भर से जाने से दुकानदार भारी परेशान हुए।
3 of 16
मुसलाधार बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दुकानदार इस समस्या को देख लोनिवि के एसडीओ के पास शिकायत लेकर पहुंचे। धीरा में सुलह, ककडै, कुरल, नौरा-क्यारवां सरूट, नौरा-चौकी, मलां-मस्सल रझूं सड़कों पर भूस्खलन से मलबा गिरने और कुरल मरूहं नागनी सड़क पर सूरी के पास सड़क के बह जाने से इन सड़कों पर यातायात बाधित हो गया गया।
4 of 16
मुसलाधार बारिश
- फोटो : अमर उजाला
जयसिंहपुर उपमंडल में भारी बारिश से जयसिंहपुर, संधोल, लाहट-कोटलु, तीनबड़ सड़क मार्ग, हारसी-मैला मार्ग जगह-जगह ल्हासे गिरने के कारण बंद रहे। कंगैहन के पास मंद खड्ड पुल पर पानी पुल के ऊपर गुजरने के कारण सुबह काफी समय तक जयसिंहपुर-सुजानपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
5 of 16
मुसलाधार बारिश
- फोटो : अमर उजाला
जयसिंहपुर में कॉमकड़ नाले पर बनी पुरानी पुलिया तेज बहाब में बह गई। हारसी में भी मैला सड़क मार्ग पर ल्हासा गिरने के कारण घरों को खतरा पैदा हो गया है। पालमपुर एक्सईएन विकास सूद और जयसिंहपुर के एक्सईएन आरके कौशल ने कहा बारिश से सड़कें बंद हो गई हैं।