हिमाचल के कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर इतने बड़े ओले गिरे कि दर्जनों गाड़ियों के शीशे तक टूट गए। हमीरपुर में दर्जनों गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना है।
2 of 6
यहां शुक्रवार को दोपहर बार आसमान से राहत की फुहारों के साथ आफत भी बरसी। दोपहर चार बजे के बाद शुरू हुई बारिश के साथ एकाएक ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलों का काफी बड़ा आकार देखकर हर कोई हैरान था।
- फोटो : अमर उजाला

3 of 6
सड़क और बाजार में घूम रहे लोगों ने खुद को बचाने के लिए साथ लगती दुकानों में पनाह ली। हालांकि भारी ओलावृष्टि से आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।

4 of 6
पतझड़ के मौसम की तरह पेड़ों से पत्तों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। ओलावृष्टि से पार्किंग और सड़क किनारे खड़ी करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ियों की शीशे टूट गए।

5 of 6
शीशे टूटने से कार मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शुक्रवार की दोपहर को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था जो बारिश के बाद सीधे 30 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।