फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुम्मा हादसे में जिंदा बचा 19 साल का रोहित, सुनाई दहला देने वाली कहानी

Thu, 20 Apr 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Apr 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
Gumma bus Accident, 19 Years Old Rohit Survived in Accident.

उत्तराखंड की जो बस हिमाचल के गुम्मा में हादसे का शिकार हो गई उसमें 19 साल का रोहित भी सवार था। वह जिंदा बच गया। उसने बताया कि कैसे ये इतना बड़ा हादसा हो गया। आइए जानते हैं हादसे की पूरी कहानी रोहित की जुबानी-

Gumma bus Accident, 19 Years Old Rohit Survived in Accident.

उत्तराखंड के जैन ट्रेवल की बस गुम्मा में रुकी। चार-पांच लोग बस से उतरकर कपड़ों से धूल झाड़ रहे थे। परिचालक ने बस के नीचे घुसकर कुछ देखने के बाद बस को चलाने के लिए आवाज लगाई। 19 साल का बोहर गांव निवासी रोहित कुमार अपनी माता प्रोमिला के साथ अटाल बैंक से रुपये निकालने के लिए बस में बैठ गया।

Gumma bus Accident, 19 Years Old Rohit Survived in Accident.

बस में सीट खाली नहीं थी। उसने अपने मां को बीच में खड़ा कर दिया। वह बस के पिछले दरवाजे के पायदान में खड़ा हो गया। करीब तीन किलोमीटर दूर पहुंचते ही सामने से आ रहे वाहन को जगह देने के लिए चालक ने बस को खड़ा करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gumma bus Accident, 19 Years Old Rohit Survived in Accident.

परिचालक दरवाजा खोलकर बाहर देख रहा था। बस नियंत्रित नहीं हो सकी और पहाड़ी से लुढ़क गई। इस बीच, रोहित कुमार परिचालक तुलसीराम के साथ झटके में सड़क पर जा गिरा और सुरक्षित बच गया। प्रोमिला की हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
Gumma bus Accident, 19 Years Old Rohit Survived in Accident.

दुर्घटनास्थल से आधा किलोमीटर पहले बस से उतरने वाले सोहन मदियान और मीनस से बैठे सिरमौर के खडकाहं निवासी ज्योतिषी पंडित पंचराम गुम्मा खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। पंचराम ने फेडिजपुल उतरना था, लेकिन किसी से मिलने की चाहत ने उनको हादसे से पहले उतार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed