फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सूरजकुंड मेले में दिखेगी हिमाचली देव संस्कृति की झलक, हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 30 Jan 2020 09:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
glimpse of Himachal's Dev culture will be seen in Surajkund Mela, five gateways also built
- फोटो : अमर उजाला

सूरजकुंड मेले में प्रदेश की देव संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन आरडी धीमान ने गुरुवार को 34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियों की समीक्षा की। मेला स्थल का दौरा करने के बाद आरडी धीमान ने थीम स्टेट के प्रबंधों के संबंध में सूरजकुंड में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से पारंपरिक शैली में बनवाए गए अपना घर, भीमाकाली मंदिर, हिमाचली शैली के मुख्य द्वार, हथकरघा और हस्तशिल्प कारीगरों की ओर से तैयार किए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर पर्यटन निदेशक यूनुस भी मौजूद रहे।

glimpse of Himachal's Dev culture will be seen in Surajkund Mela, five gateways also built
- फोटो : अमर उजाला

मेले के लिए पर्यटन विभाग ने चार बजंतरी दलों का चयन किया है। बजंतरी रोजाना ढोल, नगाड़ों से हिमाचल की देव संस्कृति से लोगों को अवगत करवाएंगे। इसके अलावा प्रदेश से 13 सांस्कृतिक दलों का चयन भी किया गया है।


 
glimpse of Himachal's Dev culture will be seen in Surajkund Mela, five gateways also built
- फोटो : अमर उजाला

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 1 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेगा। इस बार मेले में हिमाचल प्रदेश बतौर थीम स्टेट और उज्बेकिस्तान पार्टनर कंट्री के रूप में शिरकत कर रहा है। मेला परिसर को सजाने और संवारने में हरियाणा पर्यटन विभाग के अलावा हिमाचल के कारीगर भी जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
glimpse of Himachal's Dev culture will be seen in Surajkund Mela, five gateways also built
- फोटो : अमर उजाला

मेले के दौरान डिजाइनर रितु बेरी के बनाए हिमाचली परिधानों में कैटवॉक होगा। नौ फरवरी को होने वाले फैशन शो में हिमाचली युवा मॉडलिंग करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों के परिधानों को फैशन शो में शामिल किया जाएगा। डिजाइनर रितु बेरी हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा और उज्जबेकिस्तान के परिधानों को भी फैशन शो के माध्यम से प्रदर्शित करेगी। हिमाचली परिधान अनफॉरगेटेबल हिमाचल विषय पर आधारित होंगे।

विज्ञापन
glimpse of Himachal's Dev culture will be seen in Surajkund Mela, five gateways also built
- फोटो : अमर उजाला

हर शाम चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम : यूनुस
पर्यटन विभाग के निदेशक यूनुस ने बताया कि मेले के दौरान दर्शकों को प्रदेश की उत्कृष्ट कारीगरी का नमूना देखने को मिलेगा। मेले में हर शाम चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। दिनभर देश विदेश के कलाकार जहां चौपाल पर प्रस्तुति देंगे, वहीं शाम को हिमाचल प्रदेश की ओर से लाइट एंड साउंड शो होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed