शिमला के आईजीएमसी के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने से पहले पूरे अस्पताल में कूड़ा बिखेर दिया। इनकी ये कारिस्तानी खुफिया कैमरे में कैद हो गई। हड़ताल से एक शाम पहले प्रबंधन की ओर से अस्पताल में सफाई करवा दी गई।
हड़ताल से पहले आईजीएमसी में बिखेर दिया कूड़ा, कैमरे में कैद हुई हरकत, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन वीरवार सुबह कुछ सफाई कर्मचारियों को यह नागवार गुजरी और उन्होंने पौने आठ बजे से अस्पताल गेट पर से डस्टबिन में भरकर गेट पर कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया। कुछ ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह नही माने। इसके बाद उन्होंने पूरे अस्पताल में कूड़ा फैलाना शुरू कर दिया। शायद इनकी हरकत प्रशासन के आला अधिकारियों तक ध्यान में नही आती लेकिन वहां आने पर सीसीटीवी कैमरे ने इनकी सारी हरकतें कैद हो गई।
समय: सुबह: 7:44 मिनट, जगह : आईजीएमसी का मुख्य गेट। एक व्यक्ति हाथ में कूड़े से भरा डस्टबिन लेकर आता है और बेहिचक उसे गेट के अंदर फेंक देता है। इतने में दो महिलाएं वीडियों में दिखती हैं जो उस कूड़े को पैर से फैला रही हैं। तसल्ली से कूड़ा फैलाने के बाद महिलाएं वहां से अस्पताल के भीतर की ओर चली जाती हैं।
आईजीएमसी में मुख्य गेट पर कूड़ा फेंकने के बाद सफाई कर्मी इमरजेंसी मेडिसन वार्ड के बाहर आकर भी कूड़ा फैला देते हैं। मरीजों के तीमारदार सफाई कर्मियों से कूड़ा न फेंकने की सलाह देते हैं। मौके पर पुलिस कर्मी भी वहां पहुंचता है। बावजूद इसके कर्मी वहां से कूड़ा नही हटाते हैं। उधर कुछ समय बाद अस्पताल का स्टाफ ड्यूटी पर आता है। कर्मियों के कूड़े फेंकने पर वह उन्हें यहां से हटाने की बात करते है लेकिन सफाई कर्मी वहां से कूड़ा नही हटाते और आगे निकल जाते हैं।
आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद ने बताया कि पिछले शाम पूरे अस्पताल में सफाई करवा दी थी। लेकिन सुबह आने पर पता चला कि अस्पताल में कुछ लोगों ने गंदगी फैला दी है। उन्होंने कुछ लोगों को बुलाकर तुरंत सफाई करवा दी गई।