फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी, केलांग में तापमान माइनस पांच डिग्री, अटल टनल में उमड़े सैलानी

Tue, 03 Nov 2020 07:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in kinnaur and other high peaks in himachal, Keylong temperature minus five degrees, huge rush of tourists at atal tunnel
बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति और किन्नौर की पहाड़ियों पर मंगलवार को फिर बर्फबारी हुई। किन्नर कैलाश, जौरखंडन, छितकुल की थौला पहाड़ी, सांगला कंडा, भावावैली की पहाड़ियों सहित पूह, निचार और कल्पा के ऊंचाई वाले इलाकों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। जबकि देर शाम लाहौल की ऊंची चोटियों, रोहतांग, कोकसर में फिर हिमपात शुरू हो गया है। कल्पा में मंगलवार को हल्की बारिश भी दर्ज हुई। 

fresh snowfall recorded in kinnaur and other high peaks in himachal, Keylong temperature minus five degrees, huge rush of tourists at atal tunnel
लाहौल-स्पीति - फोटो : अमर उजाला

उधर, केलांग में बर्फबारी के साथ ही हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ना शुरू हो गई है। सोमवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से घटकर माइनस 5.6 डिग्री पहुंच गया। क्षेत्र में नदी-नाले जमने के साथ अब सड़कों पर गिरा पानी भी शीशा बनना शुरू हो गया है। सुबह और शाम के समय पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। कल्पा में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 1.1, मनाली में 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

fresh snowfall recorded in kinnaur and other high peaks in himachal, Keylong temperature minus five degrees, huge rush of tourists at atal tunnel
अटल टनल - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को मौसम साफ रहने से जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के लोगों को राहत मिली। अटल रोहतांग टनल होकर केलांग-मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही एक दिन बाद बहाल हो गई। घाटी के अंदरूनी मार्गों में भी वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। हालांकि मनाली-रोहतांग दर्रा मार्ग अभी भी बर्फबारी के चलते बंद पड़ा है। बीआरओ ने रोहतांग दर्रा बहाल करने के लिए मशीनें लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in kinnaur and other high peaks in himachal, Keylong temperature minus five degrees, huge rush of tourists at atal tunnel
अटल टनल - फोटो : अमर उजाला

उधर, मौसम खुलते ही अटल टनल से पर्यटक बर्फ का दीदार करने नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल में दिनभर सैलानियों का तांता लगा रहा। सैलानियों ने यहां बर्फ के बीच खूब मस्ती की। कुछ पर्यटक पैदल चलते हुए तेलिंग गांव के आसपास पहुंचे। बर्फ के चलते लाहौल की सड़कों में वाहनों की फिसलन का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों से एहतियात बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन
fresh snowfall recorded in kinnaur and other high peaks in himachal, Keylong temperature minus five degrees, huge rush of tourists at atal tunnel
लाहौल-स्पीति - फोटो : अमर उजाला

 राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.3, मंडी में 29.1, बिलासपुर में 28.5, हमीरपुर में 28.2, कांगड़ा में 28.0, सुंदरनगर में 27.0, भुंतर में 26.2, सोलन में 26.0, नाहन में 26.6, धर्मशाला में 20.8, शिमला में 19.9, कल्पा में 15.1 और केलांग में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed