फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सितंबर में दिसंबर का मजा, हिमाचल में हुई ताजा बर्फबारी

Sat, 15 Sep 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/भरमौर (चंबा) Updated Sat, 15 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Fresh Snowfall in Rohtang Manimahesh Himachal Pradesh

सितंबर में दिसंबर का मजा लीजिए। देवभूमि की वादियां चांदी से गुलजार हो गई हैं। प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई है।

Fresh Snowfall in Rohtang Manimahesh Himachal Pradesh
राजधानी शिमला में बारिश हुई और मणिमहेश की चोटियों पर हिमपात हुआ है। जिला कुल्लू में हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक हो गई है। रोहतांग दर्रा व अन्य ऊंची पहाड़ियों में बर्फ के फाहे भी गिरे।
Fresh Snowfall in Rohtang Manimahesh Himachal Pradesh

बारिश से हमीरपुर के भोरंज और कांगड़ा के शाहपुर में मकान गिरे, ऊना-नालागढ़ में मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fresh Snowfall in Rohtang Manimahesh Himachal Pradesh

राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम खराब रहा और बारिश हुई। दोपहर बाद बादल छंट गए थे और धूप खिली रही। शिवनगरी भरमौर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। हल्की बारिश के साथ पवित्र मणिमहेश के इर्द-गिर्द चोटियों और पवित्र डल झील पर हल्का हिमपात भी हुआ।

विज्ञापन
Fresh Snowfall in Rohtang Manimahesh Himachal Pradesh

ऊना में बारिश और तूफान से मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह मक्की की फसल खेतों में पूरी तरह बिछ गई है। हरोली और पंजावर में बीजी आलू की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed