फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चील-कौवे मंडराए तो खाई में मिले तीन युवकों के शव

Sat, 15 Sep 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Sat, 15 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Three youths killed as Alto falls into gorge Kinnaur Himachal Pradesh

शवों पर चील-कौवे मंडराने लगे तो चार दिन पहले सड़क हादसे में हुई तीन युवकों की मौत का पता चला। जिला किन्नौर में मंगलवार रात को आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई, हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा पुलिस थाना रिकांगपिओ के तहत रोघी में पेश आया।

Three youths killed as Alto falls into gorge Kinnaur Himachal Pradesh

शुक्रवार सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। क्षत-विक्षत शवों को खाई से निकाला गया। हादसे से अनजान परिजन रिश्तेदारों के यहां अपने लाडलों को तलाश करते रहे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को तीन युवक रोघी गांव से कार (एचपी 25 ए 3304) में रिकांगपिओ की ओर निकले।

Three youths killed as Alto falls into gorge Kinnaur Himachal Pradesh

रोघी के साथ लगते रॉकसानतंग के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से 800 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में शोघी के रहने वाले रामसिंह नेगी (30) पुत्र स्व. भगत राम, अजीत सिंह नेगी (38) और भगत सिंह नेगी (35) दोनों पुत्र स्व. कृष्ण भगत की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three youths killed as Alto falls into gorge Kinnaur Himachal Pradesh

शुक्रवार को जब चील-कौवे मंडराते देखे तो लोगों को आशंका हुई। जब नीचे जाकर देखा तो क्षत-विक्षत हालत में तीन शव पाए गए। लोगों की ओर से रिकांगपिओ पुलिस सूचना मिलते ही डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता की अगुवाई में मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर शव खाई से निकाले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed