{"_id":"5eb8048e2ddcfc5fe33ad38a","slug":"fresh-snowfall-in-rohtang-heavy-rain-hailstorm-damages-crops-in-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहतांग की चोटियों पर हिमपात, बारिश-अंधड़ से फसलें बरबाद, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग की चोटियों पर हिमपात, बारिश-अंधड़ से फसलें बरबाद, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुमारसैन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 May 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल में रविवार को मौसम ने लोगों को सकते में डाल दिया। बारिश और अंधड़ ने खेतों में गेहूं को खासा नुकसान पहुंचाया, वहीं नकदी फसलों सेब, नाशपाती, आम, लीची, आड़ू, अखरोट आदि के फल और फूल झड़ने से करोड़ों का नुकसान हो गया। इससे किसानों-बागवानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इसके अलावा तूफान से लोगों के घरों की छतें उड़ गईं, बिजली के खंभे गिर गए, पार्क की गई गाड़ियों पर पेड़ गिर गए, जबकि शिमला जिले के कुमारसैन में रविवार सुबह पौने आठ बजे मकान पर बिजली गिरने से चार नेपाली मूल के लोग झुलसने से घायल हो गए।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घायलों में एक महिला सहित एक चार वर्ष का बच्चा है। दो का उपचार कुमारसैन अस्पताल, जबकि दो को आईजीएमसी शिमला भर्ती किया है। उधर सोलन के नालागढ़ की बुवासनी पंचायत के कोठा कनौण स्थित शिव मंदिर में बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद सहित सामान व बिजली की वायरिंग जलने से करीब सात लाख का नुकसान हुआ है, हालांकि शिवलिंग को नुकसान नहीं पहुंचा है।
3 of 6
मौसम खराब होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा समेत कुल्लू -मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। जिले के निचले क्षेत्रों में रविवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में बारिश से तापमान नीचे गिरा। पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान लुढ़क गया है। खराब मौसम के बीच कई वाहनों ने रोहतांग दर्रा पार किया। कई वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। बारिश से सेब, पलम, नाशपाती सहित सब्जियों को शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रदेश के सभी जिलों में 14 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान लगाया है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन के लिए 11 मई को भी येलो अलर्ट रहेगा। उधर पुलिस थाना कुमारसैन के मुताबिक रविवार सुबह बिजली गिरने से जख्मी हुए अमृता (22) पत्नी करण बहादुर और गंगू बहादुर (14) पुत्र शांत बहादुर को आईजीएमसी लाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
वहीं चेतन बहादुर (10) पुत्र शांत बहादुर और अभिषेक (4) पुत्र करण बहादुर का कुमारसैन अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि घायलों को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। सिरमौर जिले में बारिश-आंधी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।