{"_id":"5eb699768ebc3e90b0146438","slug":"lockdown-admissions-of-students-in-himachal-govt-schools-will-be-online-from-this-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के सरकारी स्कूलों में इस दिन से ऑनलाइन होंगे विद्यार्थियों के दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में इस दिन से ऑनलाइन होंगे विद्यार्थियों के दाखिले
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 May 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन लागू है। हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू की लागू है। ऐसे में हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 11 मई से विद्यार्थियों के दाखिले ऑनलाइन होंगे। इसके लिए प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और गैर शिक्षक स्कूल बुलाए जाएंगे। फार्म भरने में असमर्थ अभिभावक स्कूल आकर फार्म भर सकते हैं। शनिवार को शिक्षा पर चर्चा विषय को लेकर आयोजित फेसबुक लाइव में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी।
2 of 6
प्रदेश के अभिभावकों और शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री से फेसबुक और ट्वीटर पर 3800 से ज्यादा सवाल पूछे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि निजी स्कूलों की फीस, एसएमसी शिक्षकों, ऑनलाइन पढ़ाई, दूरदर्शन के चैनल न दिखने को लेकर अधिक सवाल पूछे गए। शिक्षा मंत्री ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है।
3 of 6
इसी तरह दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। सरकार ने कई कक्षाओं के बच्चों को बिना परिणाम घोषित अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया है। शीतकालीन स्कूलों में अधिकांश बच्चों ने दाखिले ले लिए हैं। जिन कक्षाओं में दाखिले नहीं हुए हैं, उनकी प्रक्रिया अब शुरू होगी। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में भी दाखिले शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बच्चों को किताबें उनके घर पहुंचा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एसएमसी शिक्षकों पर हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद फैसला
शिक्षा मंत्री ने कहा कि एसएमसी शिक्षकों का मामला हाईकोर्ट में है। कोर्ट से स्टे हटाने को आवेदन किया है। फैसला आने के बाद सरकार शिक्षकों के हक में फैसला लेगी।
विज्ञापन
5 of 6
परीक्षा परिणाम जून में करेंगे घोषित
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जून महीने के पहले सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य जारी है। 12वीं कक्षा का भूगोल और कंप्यूटर साइंस का पेपर लॉकडाउन हटने के बाद लिया जाएगा। वोकेशनल विषयों में असेसमेंट आधार पर नंबर दिए जाएंगे। प्रयास है कि जून के आखिर तक बारहवीं कक्षा का परिणाम निकाला जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।