फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश: 4 फीट तक गिरी बर्फ, 58 पंचायतों का संपर्क कटा, प्रशासन ने किया अलर्ट

Sun, 04 Nov 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 Nov 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Fresh Snowfall in lahaul Spiti Kinnaur Kullu manali Chamba Sirmour Rain in SHimla Himachal Pradesh

हिमाचल में लगातार दूसरे दिन रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला के हाटू पीक और कुल्लू जिले के जलोड़ी दर्रे पर सर्दियों का पहला हिमपात हुआ है। जलोड़ी दर्रे पर हिमपात के चलते बाह्य सराज इलाके की 58 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय कुल्लू से कट गया है।

Fresh Snowfall in lahaul Spiti Kinnaur Kullu manali Chamba Sirmour Rain in SHimla Himachal Pradesh

चंबा जिले के रावाधार में बर्फबारी और धुंध में तीन युवक फंस गए हैं। मोबाइल के जरिए युवकों ने फंसे होने की सूचना दी है। रेस्क्यू, पुलिस और ग्रामीणों का दल रावाधार के लिए रवाना हो गया है।

Fresh Snowfall in lahaul Spiti Kinnaur Kullu manali Chamba Sirmour Rain in SHimla Himachal Pradesh

सियूर के रास्ते में रात्रि ठहराव के बाद रविवार को टीम रावाधार पहुंचेगी। राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। प्रदेश की चोटियों पर 4 फीट तक बर्फ गिर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fresh Snowfall in lahaul Spiti Kinnaur Kullu manali Chamba Sirmour Rain in SHimla Himachal Pradesh

रोहतांग बंद होने से लाखों का सेब और आलू का बीज फंस गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर भी खराब मौसम के चलते किन्नौर से नहीं उड़ सका।

विज्ञापन
Fresh Snowfall in lahaul Spiti Kinnaur Kullu manali Chamba Sirmour Rain in SHimla Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से शिमला आना पड़ा। वह बैजनाथ दौरे पर भी नहीं जा सके। शनिवार को अधिकतम तापमान पांच से छह डिग्री कम होने से ठंड बढ़ गई है। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed