फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बेटी की मां हैं तो इस दुकान में पाएं कपड़ों में 30 फीसदी छूट

Sat, 03 Nov 2018 03:03 PM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 03 Nov 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
30 percent discount on apparels in Shop Nahan Sirmour Himachal Pradesh

धनतेरस और दिवाली की शुभ बेला पर बाजारों में ग्राहकों को रिझाने के लिए तरह-तरह के ऑफर मिल रहे हैं। इनका लाभ उठाते हुए लोगों ने भी खरीदारी के लिए बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया है। नाहन शहर की कुम्हार गली स्थित दुकान में महिलाओं को रेडिमेड कपड़ों की खरीद पर 25 से 30 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

30 percent discount on apparels in Shop Nahan Sirmour Himachal Pradesh

यह छूट सिर्फ बेटियों की माताओं को है। एक बेटी की मां को 30 फीसदी और दो बेटियों की माताओं को 25 फीसदी छूट दी जा रही है। ऑनलाइन खरीदारी के चलते भी बाजारों में इस तरह के ऑफर आ रहे हैं। दिवाली के लिए नाहन के बाजार सज गए हैं।

30 percent discount on apparels in Shop Nahan Sirmour Himachal Pradesh

उपहारों से दुकानें पैक हैं तो हलवाइयों ने मिठाइयां बनानी शुरू कर दी है। कई दुकानों में आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कुम्हार गली में स्थित रेडिमेट सूट की दुकान में बेटियों की माताओं को विशेष छूट दी जा रही है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे बेटी अनमोल से भी जोड़कर देख रहे हैं। दुकान में एक बेटी की माताओं को सूट खरीदने पर 30 प्रतिशत और दो बेटियों की माताओं को 25 फीसदी छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
30 percent discount on apparels in Shop Nahan Sirmour Himachal Pradesh

दुकान संचालिका निशा बत्रा ने बताया कि उनकी दुकान में 2000 कीमत के सूट से रेंज शुरू है। इसमें बेटियों की माताओं को यह ऑफर दिए जा रहे हैं। उधर, दिवाली के मौके पर पुराने एवं खराब हुए बर्तनों को बदलने का भी ऑफर चल रहा है। बड़ा चौक स्थित दुकानों में पुराने कुकर की जगह नए कुकर की खरीद का ऑफर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed