फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवा महोत्सव में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग, देखिए तस्वीरें

Fri, 06 Oct 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 06 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
folk dance presentation in youth festival organising at hamirpur

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में चल रहे युवा समारोह समूह-3 प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को कलाकारों ने मंच पर प्रदेश के पारंपरिक नृत्यों के जलवे बिखेरे। राजकीय महाविद्यालय पालमपुर ने चंबा के प्रसिद्ध लोकनृत्य शिव महिमा और राम के वनवास से संबंधित लोकगीतों पर प्रस्तुति दी।

folk dance presentation in youth festival organising at hamirpur

राजकीय महाविद्यालय जुखाला ने मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि दावी घाटी की पारंपरिक वेशभूषा में अपना लोकनृत्य पेश किया। नाहन महाविद्यालय के छात्रों ने प्रसिद्ध सिरमौरी लोक संगीत के विविध लोकनृत्य मुजरा, युगल, रास तथा लोटा नृत्य की विहंगम प्रस्तुति दी। 

folk dance presentation in youth festival organising at hamirpur

ठियोग कॉलेज के छात्रों ने शिमला के महासवी संस्कृति से संबंधित लोकनृत्य नाटी का नजारा पेश किया। इंदौरा कॉलेज ने पंजाबी लोकनृत्य भांगड़ा की प्रस्तुति दी। जोगिंद्रनगर महाविद्यालय ने लुड्डी लोबासडी लोकनृत्य के माध्यम से गुम्मा नमक से जुड़ी प्राचीन लोकगाथा का मंचन किया। 

संगड़ाह महाविद्यालय ने शिरगुल देवता संबंधित लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। निहारी कॉलेज ने मंडयाली, कुल्लवी, कांगड़ी और रोहडू के लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
folk dance presentation in youth festival organising at hamirpur

ढलियारा कॉलेज ने छिंज तथा गिद्दा से जुड़े लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया। चौड़ा मैदान महाविद्यालय के छात्रों ने प्रसिद्ध महासवी नाटी का जलवा बिखेरा। स्थानीय कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय रामपुर, सिंहुता, हरिपुर, करसोग, बासा, कुल्लू, नादौन, लंबाथाच, नालागढ़ और भरमौर के छात्रों ने लोकनृत्यों पर प्रस्तुति देकर विभिन्न परंपराओं से दर्शकों को रूबरू करवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed