फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती कार में अचानक भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान

Tue, 12 Feb 2019 11:22 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: ashok chauhan Updated Tue, 12 Feb 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
fire broke out in a car in sirmour himachal

ददाहू-रेणुका सड़क पर गिरि पुल के समीप चलती कार में अचानक भयानक आग लग गई। आग से  कार जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया। 

fire broke out in a car in sirmour himachal
हादसा सोमवार देर शाम 8 बजे के करीब हुआ। जानकारी के अनुसार कार संख्या एचपी38 ए-5111 खुड़ द्राबिल से ददाहू की ओर आ रही थी। 
fire broke out in a car in sirmour himachal

इसी दौरान गिरि पुल के समीप संगडाह चौक पर अचानक पेट्रोल जलने की दुर्गंध आने पर चालक प्यारेलाल ने जैसे ही बोनट खोलकर देखना चाहा, कार ने आग पकड़ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fire broke out in a car in sirmour himachal

कार ददाहू निवासी इंदर सिंह ठाकुर की बताई जा रही है। हादसे के वक्त कार में  चालक ही मौजूद था जोकि कार के मालिक को खुड़ द्राबिल छोड़ कर ददाहू वापस लौट रहा था। 

विज्ञापन
fire broke out in a car in sirmour himachal

आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में ही कार राख हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी संगडाह अनिल धौल्टा पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed