हिमाचल में मौसम फिर करवट ले रहा है। दो दिन कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चेतावनी जारी की है।
हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी
14 और 15 फरवरी को प्रदेश भर में भारी बारिश-बर्फबारी और आलोवृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। 16 फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
हिमाचल में खराब मौसम से दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी भी 500 से अधिक सड़कें बंद पड़ी हैं। चंबा, लाहौल और कुल्लू-मंडी के कई इलाके अभी भी कटे हुए हैं। पहले से ही सड़क, बिजली-पानी और दूरसंचार सेवा से महरूम इलाकों में फिर बर्फबारी हुई तो मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
कुल्लू जिले में सौ के करीब ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हुए हैं। लाहौल-स्पीति के 80 फीसदी गांवों में बिजली और संचार सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। यातायात पूरी तरह से बंद है। हिमखंड अलग से गिर रहे हैं। कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी का संपर्क भी देश-दुनिया से कटा हुआ है।
चंबा जिले में 70 के करीब मार्ग अवरुद्ध होने के साथ-साथ 1000 के करीब ट्रांसफार्मर अभी सुचारु नहीं हो पाए हैं। बरोट के करीब 90 गांवों में पांच दिन से बिजली बंद है। घाटी में बैंकों का काम नहीं हो पा रहा है। दूरसंचार सेवा भी ठप हो गई है।
न्यूनतम तापमान (सेंटीमीटर में)
केलांग - 10.8
कल्पा - 4.2
मनाली 0.0
कुफरी 2.1
डलहौजी 2.9
भुुंतर 3.0
शिमला 4.1
धर्मशाला 4.8