फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal corporation employees to receive DA; Mayor grants approval

Shimla News: नगर निगम कर्मियों को मिलेगा डीए, मेयर ने दी मंजूरी

Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation employees to receive DA; Mayor grants approval
शिमला। सरकार की घोषणा के बाद नगर निगम ने भी अपने कर्मचारियों को पांच फीसदी डीए जारी करने की तैयारी कर ली है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने डीए जारी करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अंतिम मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को शुक्रवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में रखा जाएगा। दिवाली से पहले नगर निगम के पांच सौ से ज्यादा कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता जारी हो जाएगा। सरकार की घोषणा के बाद नगर निगम के कर्मचारी भी डीए जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अब महापौर की मंजूरी के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विकास शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र ठाकुर और नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन के चेयरमैन आशाराम, महासचिव चमन चौहान ने महापौर समेत निगम प्रशासन का डीए जारी करने के लिए धन्यवाद किया है। महापौर ने कहा कि बाकी विभागों की तरह नगर निगम कर्मचारियों को भी जल्द महंगाई भत्ता जारी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article