फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बादल फटने से भारी तबाही, मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में बह गए 15 मवेशी

Fri, 29 Jun 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 29 Jun 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
fifteen cattle and buffaloes swept away by flood after cloudburst chamba
मानसून की दस्तक के साथ ही मूसलाधार बारिश ने हिमाचल में तबाही मचानी शुरू कर दी है। चंबा जिले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। उपमंडल चुराह में बादल फटने से करीब 15 भैंसें बह गईं। 
fifteen cattle and buffaloes swept away by flood after cloudburst chamba
पंचायत टेपा के शकराणी नामक स्थान पर गुज्जर समुदाय के लोग अपने मवेशियों के साथ बुधवार रात को आराम कर रहे थे। इस दौरान मौसम खराब होने लगा। अचानक तेज बारिश के साथ शकराणी के उपरी हिस्से में बादल फटा। 
fifteen cattle and buffaloes swept away by flood after cloudburst chamba
जिस स्थान पर मवेशी आराम कर रहे थे, वहां पर देखते ही देखते जलस्तर काफी बढ़ गया। गुज्जर समुदाय के लोग समय की नजाकत को देखते हुए वहां से भाग गए। देखते ही देखते पानी ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया, जिसमें 15 भैंसें बह गईं। इनमें कुछ दुधारू भैंसें भी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fifteen cattle and buffaloes swept away by flood after cloudburst chamba
घुमंतु गुज्जर पंजाब से अपने मवेशियों को लेकर एथन व पटाल धार जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही बादल फटने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। सुबह के समय गुज्जर समुदाय के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पंचायत प्रधान को दी। स्थानीय पंचायत प्रधान लता देवी व पूर्व प्रधान ध्यान सिंह ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
fifteen cattle and buffaloes swept away by flood after cloudburst chamba
इस दौरान पाया कि बुधवार रात को बादल फटने से रोशन, लालसैन, सवारू, मखन, कला, जुरी व अन्य गुज्जरों की करीब 15 भैंसें बह गईं है। ऐसे में लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed