फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इस साइट के नाम पर चलता रहा धंधा

Fri, 29 Jun 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Jun 2018 12:09 PM IST
high profile sex racket busted in shimla by police
पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शिमला के मशोबरा में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। एक महिला समेत दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है। सभी पंजाब के रहने वाले हैं। जिस युवती को यह दलाल ग्राहक के पास भेजने वाले थे, उस युवती को नारी निकेतन मशोबरा भेजा गया है। यह चंडीगढ़ की रहने वाली है। इनके कब्जे से छह मोबाइल, पैसे और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।लग्जरी कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
high profile sex racket busted in shimla by police
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि इंटरनेट पर शिमला एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से ऑनलाइन साइट चल रही है और उसमें शिमला के किसी भी हिस्से में एस्कॉर्ट सर्विस देने का दावा किया जा रहा है। उसमें दलाल का नंबर भी दे रखा है जो काल गर्ल्स मुहैया करवाता है। पुलिस को यह भी बताया गया कि यह दलाल हिमाचल का कोई भी नंबर नहीं उठाता। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने दिल्ली से एक मोबाइल सिम मंगवाया। एक ऐसे व्यक्ति को ढूंढा गया, जिसके बोलने का तरीका बाहरी लगे। 
high profile sex racket busted in shimla by police
जिस व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाया गया, उसे मराठी भाषा का ज्ञान था। इंटरनेट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर इसी व्यक्ति ने ग्राहक बनकर बात की। उसने कहा कि वह महाराष्ट्र से शिमला घूमने आया है और मशोबरा के पास एक होटल में ठहरा हुआ है। यह फोन भी उक्त होटल के पास से किया गया ताकि अगर आरोपी मोबाइल लोकेशन ट्रेस करे तो उसे विश्वास हो जाए कि ग्राहक असली है। विश्वास होने के बाद दलाल ने ग्राहक से कहा कि एक रात के 25 हजार लगेंगे और लड़की वह होटल तक पहुंचा कर देंगे और सुबह उसे ले भी जाएंगे। 
विज्ञापन
high profile sex racket busted in shimla by police
नकली ग्राहक के हामी भरने के बाद दलाल ने टोकन मनी के तौर पर दो हजार रुपये खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा। पैसा ट्रांसफर होने के बाद दलाल ने कहा कि जब वह लड़की को उसके हवाले करेंगे तो पूरी रकम एडवांस में चाहिए। हामी भरने के बाद आरोपी ने कहा कि कुछ घंटों में लड़की आप को पहुंच जाऐगी और होटल के नजदीक पहुंचने पर मोबाइल पर कॉल करेंगे। सुबह करीब चार बजे आरोपी मशोबरा में चंडीगढ़ नंबर की एक लग्जरी कार में पहुंचे। उन्होंने ग्राहक को कॉल कर बुलाया और जैसे ही नकली ग्राहक ने दलाल को पैसे दिए । वहां छिपी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। 
high profile sex racket busted in shimla by police
दलालों ने बताया कि यह पहली बार नहीं आए इससे पहले भी यह शिमला और उसके आस पास के कई बड़े और नामचीन होटलों में सर्विस दे चुके हैं और वह लड़कियां चंडीगढ़ से ही लेकर आते हैं। दलालों के पास कितनी लड़कियां काम कर रही है इस दिशा में अभी पुलिस काम कर रही है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि मुखबिर की सूचना के आधार पर यह रेक्ट पकड़ा गया है। यह चंडीगढ़ से ही नेटवर्क चलाते हैं और शिमला एस्कोर्ट सर्विस के नाम से साइट चला रहे हैं जिसमें यह बाहरी नंबर ही उठाते हैं। एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed