फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में सबसे कम उम्र की जिला परिषद अध्यक्ष बनी मुस्कान

Wed, 10 Feb 2021 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Feb 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
muskan becomes the youngest zila parishad chairman in Himachal pradesh
सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में भाजपा समर्थित जिप सदस्य के सिर अध्यक्ष का ताज सजा। महज 21 साल की मुस्कान हिमाचल प्रदेश की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष बनी हैं। मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा से पूरी की है। वह सिरमौर जिला के लॉ कॉलेज कालाअंब से अपनी बीए, एलएलबी के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

muskan becomes the youngest zila parishad chairman in Himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

उधर, भाजपा समर्थित जिला परिषद अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी को खूब पसीना बहाना पड़ा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग से लेकर विधायक सुभाष ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा को दिन-रात एक करना पड़ा। भाजपा के ही प्रेम सिंह ठाकुर जिप उपाध्यक्ष बने। 

muskan becomes the youngest zila parishad chairman in Himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मुस्कान ने 21 साल की उम्र में जिला परिषद अध्यक्ष बनकर इतिहास रचा है। मुस्कान ने बरमाणा वार्ड से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी। मुस्कान को अपने पाले में लाने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों दल प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
muskan becomes the youngest zila parishad chairman in Himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को मुस्कान ने शिमला में सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष भाजपा का दामन इस शर्त पर थामा था कि भाजपा उन्हें जिप अध्यक्ष बनाया जाए। बुधवार को भाजपा ने मुस्कान का नाम अध्यक्ष पद के लिए दिया। चुनाव में मुस्कान को 9 मत और कांग्रेस समर्थित प्रमिला वासु को पांच वोट मिले।

विज्ञापन
muskan becomes the youngest zila parishad chairman in Himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रेम सिंह ठाकुर को 8 वोट और कांग्रेस समर्थित ईश्वर दास शर्मा को 6 मत मिले। उपायुक्त ने जिला परिषद हाल में नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डीसी रोहित जंवाल ने कहा कि मुस्कान प्रदेश की सबसे कम उम्र की प्रदेश की पहली जिला परिषद अध्यक्ष बनी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed