फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब का ड्रामा: आए थे मीटिंग में, हंगामा कर खाते रहे चन्ने भटूरे

Thu, 29 Oct 2015 12:11 AM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

गजब का ड्रामा: आए थे मीटिंग में, हंगामा कर खाते रहे चन्‍ने भटूरे

drama in mc shimla monthly meeting.

सीवरेज सेस पर मुख्यमंत्री की ओर से पुनर्विचार करने के आश्वासन के दूसरे ही दिन नगर निगम शिमला के मेयर-डिप्टी मेयर की ओर से शहर के लोगों को लामबंद करने के बयान पर बुधवार को हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।


गजब का ड्रामा: आए थे मीटिंग में, हंगामा कर खाते रहे चन्‍ने भटूरे

drama in mc shimla monthly meeting.

कांग्रेसी पार्षद सुरेंद्र चौहान ने मेयर डिप्टी और मेयर से ‘लोगों को लामबंद’ करने के बयान पर स्पष्टीकरण मांगा तो मेयर संजय चौहान ने कोरा जवाब देते हुए कहा कि ‘मुझे कुछ नहीं कहना, मैं किसी को स्पष्टीकरण देने के लिए बाध्य नहीं हूं’। इस पर पार्षद सुरेंद्र चौहान भड़क गए और मेयर के जवाब को सदन का अपमान करार देते हुए सभी पार्षदों से हाउस का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

गजब का ड्रामा: आए थे मीटिंग में, हंगामा कर खाते रहे चन्‍ने भटूरे

drama in mc shimla monthly meeting.

इसके बाद एक-एक कर पहले कांग्रेसी पार्षद और बाद में भाजपा के पार्षद हाउस से उठकर बाहर चले गए। दो मिनट बाद डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर नाराज पार्षदों को मनाने बचत भवन से बाहर निकले। लेकिन पार्षद नहीं माने और उन्हें अकेले ही लौटना पड़ा। पार्षदों के तेवर देख मेयर संजय चौहान ने दस मिनट के लिए हाउस स्थगित कर दिया। तभी बचत भवन के बाहर तैनात निगम कर्मियों को चने भटूरे सर्व करने का गुप्त मेसेज मिला। तुरंत टेबल पर चने भटूरे की प्लेटें सजा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गजब का ड्रामा: आए थे मीटिंग में, हंगामा कर खाते रहे चन्‍ने भटूरे

drama in mc shimla monthly meeting.

माहौल ठंडा होने के बाद मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर भी हाउस से बाहर आ गए। बस फिर क्या था पांच मिनट पहले आग बबूला होकर हाउस से बाहर निकले पार्षदों ने मेयर, डिप्टी मेयर के साथ मजे से चले भटूरे का आनंद लेते ऐसे नजर आए जैसे कभी कुछ हुआ ही न हो। बचत भवन के भीतर शहर के विकास कार्यों से संबंधित पार्षदों के एजेंडे जिन पर चर्चा के लिए यह हाउस बुलाया था वह लावारिस पड़े रहे।

विज्ञापन

गजब का ड्रामा: आए थे मीटिंग में, हंगामा कर खाते रहे चन्‍ने भटूरे

drama in mc shimla monthly meeting.

पानी के बिल जमा करने में लोगों को पेश आ रही दिक्कत को देखते हुए नगर निगम ने बिल जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिन बढ़ा दी है। एक सप्ताह के भीतर ऐसे उपभोक्ताओं को जिन्हें बिल नहीं मिले नगर निगम दोबारा बिल बांटेगा। हालांकि लोगों को बिल न मिलने पर खुद भी निगम कार्यालय आ कर बिल प्राप्त करने होंगे। लोग आनलाइन भी अपने बिलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पाषदों के आग्रह पर नगर निगम ने भारी भरकम बिल एक मुश्त जमा करवाने पर भी उपभोक्ताओं को राहत देने का फैसला लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed