फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतांग टनल के दोनों छोर जुड़ने के बाद अब होगा ये काम, देखिए तस्वीरें

Thu, 12 Oct 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 12 Oct 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
digging work of most awaited rohtang tunnel completed

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल के दोनों छोर जुड़ गए है। इस वर्ष रोहतांग टनल का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा। रोहतांग टनल के चीफ इंजीनियर एनएम चंद्र राणा ने टनल के दोनों छोर मिलने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

digging work of most awaited rohtang tunnel completed

पत्रकारों से बातचीत में राणा ने बताया कि दोनों छोर जोड़ दिए गए हैं। इस वर्ष रोहतांग टनल का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा। सर्दियों में लाहौल-स्पीति में आपातकालीन सेवाएं रोहतांग टनल से दिए जाने को लेकर कुल्लू और लाहौल प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। छोर मिलने के बाद सबसे पहला कार्य एलाइनमेंट का शुरू किया गया है।

digging work of most awaited rohtang tunnel completed

टनल के दोनों छोर जुड़ने के बाद अब एलाइनमेंट, ऑक्सीजन सिस्टम समेत अन्य कार्य शुरू किए जाएंगे। ऑक्सीजन सिस्टम और स्पोर्ट स्ट्रेथनिंग सिस्टम का कार्य करना प्राथमिकता में है, जो 5 दिन के भीतर तैयार हो जाएगा।

इसके पश्चात परियोजना के वाहनों को दोनों छोर पर जाने अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि अगले डेढ़ वर्ष में यह टनल बनकर तैयार होगी तथा जनता को समर्पित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
digging work of most awaited rohtang tunnel completed

रोहतांग टनल में अभी तक लगभग 1860 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पूर्ण रूप से टनल को तैयार करने के लिए 4035 करोड़ की राशि स्वीकृत है।  टनल तक पहुंचने के लिए 5 स्नो गैलरी बनाई जानी हैं।

इनमें एक बनकर तैयार है। दो पर काम चल रहा है तथा दो अन्य का काम शीघ्र आरंभ किया जाना है। उधर, टनल के दोनों छोर जुड़ने से लाहौल वासियों में खुशी की लहर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed