फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चालक के सीने में उठा दर्द और पलट गई बस, शीशे तोड़ बाहर निकाले यात्री

Mon, 18 Apr 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 18 Apr 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
CTU bus accident at una, driver killed.
चलती बस में अचानक चालक के सीने में दर्द उठ गया। बस ‌बेकाबू होकर पलट गई। चालक की मौत हो गई जबकि बाकी लोगों को शीशे तोड़ बाहर निकालना पड़ा। हादसा हिमाचल के ऊना में पेश आया। यहां रक्कड़ कॉलोनी में चालक के सीने में दर्द उठने से वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे सीटीयू बस पलट गई। - फोटो : अमर उजाला

चलती बस में अचानक चालक के सीने में दर्द उठ गया। बस ‌बेकाबू होकर पलट गई। चालक की मौत हो गई जबकि बाकी लोगों को शीशे तोड़ बाहर निकालना पड़ा। हादसा हिमाचल के ऊना में पेश आया। यहां रक्कड़ कॉलोनी में चालक के सीने में दर्द उठने से वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे सीटीयू बस पलट गई।

CTU bus accident at una, driver killed.
सीटीयू बस पलटने से बस चालक की मौत हो गई जबकि, बस में सवार दो महिलाओं सहित पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। - फोटो : अमर उजाला

सीटीयू बस पलटने से बस चालक की मौत हो गई जबकि, बस में सवार दो महिलाओं सहित पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।

CTU bus accident at una, driver killed.
मृतक चालक की पहचान 55 वर्षीय शिव कुमार निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे सीटीयू बस बैजनाथ से चंडीगढ़ जा रही थी। रक्कड़ पहुंचने पर चालक को अचानक सीने में दर्द उठा। इससे वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। - फोटो : अमर उजाला

मृतक चालक की पहचान 55 वर्षीय शिव कुमार निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे सीटीयू बस बैजनाथ से चंडीगढ़ जा रही थी। रक्कड़ पहुंचने पर चालक को अचानक सीने में दर्द उठा। इससे वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
CTU bus accident at una, driver killed.
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने बस चालक शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही ऊना से तीन 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने बस चालक शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही ऊना से तीन 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

विज्ञापन
CTU bus accident at una, driver killed.
एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह व तहसीलदार राज कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। घटना के दौरान बस में लगभग 54 यात्री सवार थे। हादसे में निधि (23) पुत्री नरेश शर्मा निवासी बसदेहड़ा, मधु (28) पत्नी किशोर निवासी तल्ला कांगड़ा, शानवी (6) पुत्री किशोर निवासी तल्ला कांगड़ा, राममूर्ति शर्मा (52) पुत्र बंसी लाल निवासी धर्मशाला तथा अशोक कुमार (49) पुत्र ताराचंद को गंभीर चोटें आई हैं। - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह व तहसीलदार राज कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। घटना के दौरान बस में लगभग 54 यात्री सवार थे। हादसे में निधि (23) पुत्री नरेश शर्मा निवासी बसदेहड़ा, मधु (28) पत्नी किशोर निवासी तल्ला कांगड़ा, शानवी (6) पुत्री किशोर निवासी तल्ला कांगड़ा, राममूर्ति शर्मा (52) पुत्र बंसी लाल निवासी धर्मशाला तथा अशोक कुमार (49) पुत्र ताराचंद को गंभीर चोटें आई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed