{"_id":"589565ff4f1c1b2f3de85071","slug":"women-commit-suicide-with-her-3-children-at-kangra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला ने अपने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी निगला, सभी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने अपने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी निगला, सभी की मौत
Sun, 05 Feb 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Sun, 05 Feb 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के कांगड़ा में शुक्रवार देर रात बड़ी घटना हो गई। यहां जिला परिषद सदस्य ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। देर रात हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। जिला परिषद सदस्य यहां ज्वालामुखी में एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी।
2 of 7
पुलिस के अनुसार जिला परिषद सदस्य रितु पराशर ने अपने 3 बच्चों सहित जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बसस्टैंड के पास स्थित एक निजी गेस्ट हाऊस से चारों के शव बरामद किए हैं। मृतकों में जिला परिषद सदस्य रितु पराशर , उसके 3 बच्चे, पुत्र रुदाक्ष और 2 जुड़वां बेटियां आस्था व प्रार्थना शामिल हैं।
3 of 7
बताया जा रहा है कि महिला ने शुक्रवार शाम ही ज्वालामुखी बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाऊस में यह कमरा किराए पर लिया था। देर रात जहर निगलने के बाद महिला के कराहने की आवाज सुनने के बाद साथ लगते कमरे से एक व्यक्ति यहां पहुंचा। उसने गेस्ट मालिक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गेस्ट हाऊस मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा। देखा तो कमरा खुला था। चारों को अचेत हालत में पाकर उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला समेत चारों शव बरामद कर लिए।
विज्ञापन
5 of 7
बाद में मामले की सूचना मृतका के पति को भी दी गई। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से कीटनाशक की गोलियां मिली हैं। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।