फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर और बच्चे छोड़कर आई महिला को दूसरे पति ने उतारा मौत के घाट

Fri, 26 Oct 2018 10:33 AM IST
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
The woman who left the house and the child was killed by the other husband
पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में महिला की जान चली गई। वीरवार को पीजीआई में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेंटर का काम करता है।
The woman who left the house and the child was killed by the other husband
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेंटर का काम करता है। बताया जा रहा है कि महिला की इस आरोपी के साथ दूसरी शादी थी। वह पहले पति के तीन बच्चे छोड़ कर इसके पास आई थी।
The woman who left the house and the child was killed by the other husband

 शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी उसे शराब पीकर अक्सर मारता था। घर के सदस्यों के साथ महिला का कोई संपर्क नहीं था क्योंकि वह महिला के कदम से नाराज थे। लोगों के मुताबिक जिस आदमी के लिए वह अपना परिवार और बच्चे छोड़ कर आई उसी ने उसका कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन आरोपी ने महिला का सिर दीवार पर कई बार पटका जिससे उसके सिर पर काफी चोटें आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The woman who left the house and the child was killed by the other husband

इसे गंभीर हालत में आईजीएमसी ले जाया गया जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब दस बजे पति चेतराम और पत्नी चंद्रवती मंडी (सुंदरनगर) निवासी के बीच झगड़ा हो गया। यह दोनों कई सालों से कुफटाधार के पास पडेची में साथ में रह रहे थे। इस दौरान पति ने पत्नी के सिर पर वार करके लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
The woman who left the house and the child was killed by the other husband

इसके बाद पड़ोसियों ने महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया। इसी बीच डाक्टरों की टीम ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने हेड इंजरी के कारण महिला की गंभीर हालत को देखते हुए इसे रात को एंबुलेंस से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed