{"_id":"69879384b3d3b0beb908568a","slug":"luxury-car-collides-with-truck-parked-on-menhdawal-bypass-eight-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1014-1222707-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेंहदावल बाईपास में खड़े ट्रक में भिड़ी लग्जरी गाड़ी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेंहदावल बाईपास में खड़े ट्रक में भिड़ी लग्जरी गाड़ी, आठ घायल
विज्ञापन
- शनिवार सुबह हुआ हादसा, दो घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास के पास शनिवार को सुबह खड़े ट्रक में लग्जरी गाड़ी भिड़ गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। दो की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक की टीम ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सभी घायल शादी समारोह से लौट रहे थे। वे गोरखपुर और कुशीनगर के रहने वाले हैं।
सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत गांव निवासी सत्यम कुमार (19) ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में उसके एक दोस्त के यहां शादी थी। इसके चलते बृहस्पतिवार को शाम स्कार्पियो से हरपुर बुदहट निवासी मित्र निक्कू रावत (20), झंगहा थाना के कड़जहां गांव निवासी अभी (20), कुशीनगर के आयुष (19), हर्षित (19), शिवम सिंह (21), टिक्कू वर्मा तथा एक अन्य युवक के साथ गए थे। शुक्रवार को शादी में खाना खाकर रात आठ बजे के करीब वे लोग वापस गोरखपुर के लिए निकले थे। शनिवार को सुबह सात बजे के आसपास खलीलाबाद बाईपास के नीचे वे लोग चाय पीने जा रहे थे। जैसे ही वह सर्विस लेन पर पहुंचे अज्ञात कारणों से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई।
आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने निक्कू और टिक्कू को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।