फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों के नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा अमेरिकन, बोला-समाज सेवा कर रहा हूं

Sat, 18 Feb 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 18 Feb 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
HP Police Caught An American with Drugs at kullu.

पुलिस ने करोड़ों के नशीले पदार्थ के साथ अमेरिकन को गिरफ्तार कर लिया। मगर पूछताछ में इसने जो खुलासे किए, वह सुन पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने नग्गर के नागरा डेरू से इस अमेरिकन नागरिक को गिरफ्तार किया है। वीरवार शाम को विदेशी से करीब 126 किलो गांजा और नौ लीटर हशीश ऑयल और 1300 ग्राम ठोस हशीश बरामद की है।

HP Police Caught An American with Drugs at kullu.

पकड़े गए नशे की खेप की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वीरवार शाम पतलीकूहल चौकी प्रभारी लाल चंद को नग्गर के नागरा डेरू में गांजा की बड़ी खेप होने की गुप्त सूचना मिली।

HP Police Caught An American with Drugs at kullu.

उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक टीम बनाई और नागरा डेरू में एक किराये के मकान में दबिश दी। यहां अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी बिशंबर इशिया (42) के कब्जे से बोरों में भरा गांजा मिला। इनका भार करीब 125.926 किलोग्राम पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
HP Police Caught An American with Drugs at kullu.

नौ लीटर तरल और 1296 ग्राम ठोस सिरिंज में भरा हुआ हशीश ऑयल मिला। 20-20 लीटर के दो टैप वाले ड्रम आइसो प्रोपाइल्ड अल्कोहल से भरे हुए मिले। दो इलेक्ट्रिक तराजू, इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर, मोबाइल, लैपटॉप, दो टैब भी बरामद हुए। इन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच को भेज दिया है। सूचना मिलने पर एसपी पदम चंद, डीएसपी पुनीत रघु, एसएचओ केडी शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
HP Police Caught An American with Drugs at kullu.

पुलिस के अनुसार आरोपी बिशंबर इशिया उपरोक्त सामग्री से कैंसर की दवा समेत अन्य चीजें बनाने का दावा कर रहा है। आरोपी का दावा है कि इस दवा से कैंसर के मरीज ठीक होते हैं। दवा निशुल्क दी जाती है। वह समाजसेवा कर रहा है। आरोपी नागरा डेरू में अक्तूबर 2016 से रह रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed