फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Salakanpur Road Crash: 15 Injured as Two Autos Collide, 15 Passengers in a 5-Seater

सीहोर: सलकनपुर दर्शन मार्ग पर फिर हादसा, दो ऑटो भिड़ने से 15 घायल; पांच सीटर ऑटो में भर रखी थीं 15 सवारियां

Fri, 16 Oct 2026 07:22 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 07:22 PM IST
सार

सीहोर जिले में सलकनपुर देवी धाम के पास ग्राम बायां में दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से चार को गंभीर हालत में नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक ऑटो में कथित तौर पर क्षमता से तीन गुना अधिक सवारियां थीं। इससे पहले हाईवे हादसे में एक महिला की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
Salakanpur Road Crash: 15 Injured as Two Autos Collide, 15 Passengers in a 5-Seater
दुर्घटना के बाद ऑटो की हालत - फोटो : credit

विस्तार

सीहोर जिले के मां विजयासन देवी धाम सलकनपुर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार रात बुधनी हाईवे बायपास पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को डंपर ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक महिला की मौत और 24 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद अब ग्राम बायां के पास दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में 15 लोग घायल हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि पांच सवारियों की क्षमता वाले एक ऑटो में कथित तौर पर 15 लोगों को बैठाया गया था। लगातार सामने आ रहे हादसों और ओवरलोडिंग के मामलों ने सलकनपुर मार्ग पर यातायात सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोलने जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक ऑटो मां विजयासन देवी धाम सलकनपुर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा था, जबकि दूसरा ऑटो श्रद्धालुओं को लेकर दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान ग्राम बायां के पास दोनों ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल रेहटी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंद कमरे में फंदे पर लटका था पति का शव, पत्नी पड़ी थी लहूलुहान; पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सीटर ऑटो में 15 सवारियां
इस हादसे में सबसे चिंताजनक पहलू ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाने का सामने आया मामला है। जानकारी के मुताबिक, पांच सीटर ऑटो में 15 लोग सफर कर रहे थे। यानी निर्धारित क्षमता से तीन गुना अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर इस तरह वाहन कैसे चलाए जा रहे हैं? क्या श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्ग पर यात्री वाहनों की नियमित जांच और ओवरलोडिंग रोकने के पर्याप्त इंतजाम हैं? हालांकि, ओवरलोडिंग की आधिकारिक पुष्टि और हादसे में उसकी भूमिका की जांच के तथ्य सामने आना अभी बाकी है।


चार गंभीर घायलों को नर्मदापुरम भेजा
दुर्घटना में घायल सभी 15 लोगों को रेहटी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा टीम ने तत्परता से उपचार की व्यवस्था संभाली।

एक दिन पहले हाईवे हादसे में गई थी महिला की जान
गौरतलब है कि गुरुवार रात बुधनी हाईवे बायपास पर सलकनपुर से मां बिजासन देवी के दर्शन कर रायसेन जिले के खपरिया गांव लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को डंपर ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में भूरी केवट नामक महिला की मौत हो गई थी, जबकि करीब 24 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई थी। एक हादसे में महिला की मौत और उसके बाद दूसरे हादसे में 15 लोगों के घायल होने से श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही का मुद्दा और गंभीर हो गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed