फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुराल और पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में छलका दर्द

Sat, 29 Jul 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Sat, 29 Jul 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal Solan Man Commits Suicide and Leaves Note

पत्नी के घर छोड़ कर चले जाने, पुलिस की पूछताछ और ससुराल वालों से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। हिमाचल के सोलन जिले के बरोटीवाला थाना क्षेत्र के तहत की घटना के बाद पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला हुआ है। 

Himachal Solan Man Commits Suicide and Leaves Note

वीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने इस नोट में ससुराल वालों और पुलिस पर प्रताड़ना को आत्महत्या की वजह बताया है। मृतक ने प्राथमिकी दर्ज करने के एवज में पुलिस द्वारा रिश्वत मांगने की बात भी लिखी है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है।

Himachal Solan Man Commits Suicide and Leaves Note

मृतक के रिश्तेदारों ने बताया की वीरेंद्र सिंह जो कि अपनी पत्नी व बच्चों सहित मंधाला में रहता था। 22 जुलाई को उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। वह एफआईआर करवाने पुलिस थाना बरोटीवाला में गया था। वहां पर तैनात हवलदार ने उसको जलील किया और रिश्वत की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Solan Man Commits Suicide and Leaves Note

आरोप है कि वीरेंद्र सिंह के ससुराल वाले मीना, अशोक कुमार, अश्वनी कुमार आदि उससे गाली-गलौच मारपीट व तंग करते थे। इस सब से तंग आकर वीरेंद्र सिंह ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

विज्ञापन
Himachal Solan Man Commits Suicide and Leaves Note

डीएसपी नालागढ़ साहिल अरोड़ा ने कहा कि अमीर चंद पुत्र धनु राम निवासी गांव मंधाला तहसील बद्दी जिला सोलन की शिकायत पर वीरेंद्र सिंह के ससुराल वाले मीना, अशोक कुमार, अश्वनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में बरामद सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed