{"_id":"58947fce4f1c1bce22e7ff99","slug":"cremation-of-sashastra-seema-bal-sub-inspector-dhandev-in-mandi-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: तिरंगे में लिपटे जवान को देख फूट-फूटकर रोया पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: तिरंगे में लिपटे जवान को देख फूट-फूटकर रोया पूरा गांव
Sat, 04 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Updated Sat, 04 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चार दिन बाद मंडी जिले के गोहर उपमंडल के दाड़ी गांव के सब इंस्पेक्टर धनदेव का शव लेकर पहुंचे एसएसबी जवानों से परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। कहा कि पहले बताओ धनदेव की मौत कैसे हुई है, तभी शव लेंगे। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने भी एसएसबी के अधिकारियों से सब इंस्पेक्टर धनदेव की मौत का कारण सार्वजनिक करने की मांग उठाई। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा।
2 of 5
इसके बाद एसडीएम गोहर राघव शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने उग्र परिजनों और ग्रामीणों को शांत किया और एसएसबी के कमांडेंट एसआर गुप्ता से दिल्ली मोबाइल पर बात की। कमांडेंट ने एसडीएम गोहर को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर धनदेव की मौत के कारणों की जांच रिपोर्ट का खुलासा कर दिया जाएगा।
3 of 5
जिसके बाद एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने एसएसबी के अधिकारियों से सब इंस्पेक्टर धनदेव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी। जिसमें धनदेव की मौत चिकित्सकों ने हेड इंजरी होने से हुई बताई है। धनदेव को हेड इंजरी कैसे हुई, इस बारे में एसएसबी ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद परिजनों ने धनदेव के पार्थिव शरीर को गाड़ी से नीचे उतारने की हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैसे ही धनदेव का शव सेना के वाहन से नीचे उतारा गया तो दाड़ी गांव धनदेव अमर रहे के नारों से गूंज उठा। पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव दाड़ी पहुंचाया गया। जहां धनदेव के पिता, माता, पत्नी, बेटा, बेटी, बहू फूट-फूट बिलख पड़े। धनदेव का दाड़ी गांव स्थित कुनालटा श्मशानघाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर उसे अंतिम विदाई दी गई। पार्थिव देह को उनके बेटे रविंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
5 of 5
एसएसबी के जवानों ने श्मशानघाट पर शहीद की पार्थिव देह को मात्र सलामी दी। गौर हो कि गत मंगलवार सुबह सब इंस्पेक्टर धनदेव का शव नेपाल बार्डर के समीप खेतों में पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों के संदेह पर एसएसबी मुख्यालय से शव को दूसरी बार पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली भेजा गया था। एसएसबी के कमांडेंट एसआर गुप्ता ने बताया कि धनदेव की मौत के कारण चाहे जो भी रहे होंगे मगर एसएसबी उन्हें शहीद का दर्जा प्रदान करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।