{"_id":"6ad4e50bea70cabb6c0438c6","slug":"special-taxi-service-shimla-news-c-19-sml1002-806402-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दशहरा उत्सव पर एचआरटीसी जाखू मंदिर के लिए चलाएगा 11 टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दशहरा उत्सव पर एचआरटीसी जाखू मंदिर के लिए चलाएगा 11 टैक्सियां
विज्ञापन
नवबहार और रिट्स से टैक्सियां चलाने का लिया है फैसला
मंदिर प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए निगम को भेजा था प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दशहरा उत्सव पर लोगाें जाखू हनुमान मंदिर जाना आसान हो जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने मंदिर के लिए अतिरिक्त टैक्सियां चलाने का फैसला लिया है। मंदिर प्रबंधन की ओर से दिए गए प्रस्ताव के बाद निगम ने 11 अतिरिक्त टैक्सियों को चलाने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को मंदिर में आना-जाना आसान हो जाएगा। यह टैक्सियां नवबहार और रिट्स (रिज मैदान) से जाखू मंदिर के लिए चलाई जाएंगी। निगम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
जैसे ही टैक्सियां सवारियों से भर जाएंगी वैसे ही मंदिर परिसर को निकलेंगी। निगम रिट्स से सात और नवबबहार से चार टैक्सियां चलाएगा। बता दें कि दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के दहन कार्यक्रम में राजधानी से सैकड़ों लोग मंदिर परिसर में जाते हैं। ऐसे में काफी भीड़ भी रहती है। इसे देखते हुए निगम ने भी फैसला लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक लोकल यूनिट ने बताया कि 11 टैक्सियां चलाई जाएंगी। इससे लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा।