फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fest in shimla

Shimla News: राष्ट्रपति निवास में सजा संस्कृति और देशभक्ति का रंग, 700 से अधिक लोगों ने देखा ऑटम फेस्ट

Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
fest in shimla
हिमाचल पुलिस के हारमनी ऑफ पाइंस बैंड ने बांधा समां, विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ नाटक से दिया संदेश
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने नाटक से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। राष्ट्रपति निवास मशोबरा में रविवार को ऑटम फेस्ट-2026 का आयोजन किया गया। इसमें 700 से अधिक लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रपति के ऐतिहासिक ग्रीष्मकालीन निवास के मुख्य लॉन में आयोजित उत्सव में देशभक्ति, हिमाचली लोक संस्कृति, संगीत और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के हारमनी ऑफ पाइंस पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। बैंड के कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव के दौरान राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला के विद्यार्थियों ने चिट्टा और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। नाटक में नशे के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी निभाने पर भी जोर दिया गया।




कुल्लू की लोक संस्कृति ने मोहा मन

कार्यक्रम में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से कुल्लू के पारंपरिक सांस्कृतिक दल ने प्रस्तुतियां दीं। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय और इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), कुफरी के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी। मशोबरा की पहाड़ियों के बीच स्थित राष्ट्रपति निवास अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ऑटम फेस्ट जैसे आयोजनों के माध्यम से इस ऐतिहासिक स्थल को आम लोगों से जोड़ने, स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने और युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उत्सव का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। आयोजन ने देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्रपति निवास मशोबरा को एक प्रमुख विरासत एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की पहल को भी मजबूती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed