फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में विंग कमांडर अभिनंदन जैसी मूंछें रखने का युवाओं में क्रेज

Mon, 04 Mar 2019 10:38 AM IST
शाहरुख खान विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Mar 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Craze among the youth of the mustache like Wing Commander abhinandan in Himachal
- फोटो : ANI

पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को अपने पुराने मिग 21 से मारने वाले विंग कमांडर अभिनंदन की वीर गाथा से न केवल देश की जनता, बल्कि विश्व भी परिचित हो गया है।

Craze among the youth of the mustache like Wing Commander abhinandan in Himachal

पाकिस्तान की सेना की गिरफ्त में होने के बावजूद भी देश के वीर योद्धा ने जिस प्रकार अपने मानसिक संतुलन और बहादुरी का परिचय दिया। उस बहादुरी की हर तरफ न केवल प्रशंसा हो रही है, बल्कि अभिनंदन युवाओं के रोल मॉडल भी बन गए हैं। 

Craze among the youth of the mustache like Wing Commander abhinandan in Himachal

टीवी पर लगातार आ रही वीर योद्धा अभिनंदन की फोटो देख कर युवा भी अब उनकी मूंछों से प्रभावित होकर उसी स्टाइल में अपनी मूंछें रखने के दीवाने हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Craze among the youth of the mustache like Wing Commander abhinandan in Himachal

गगरेट के कारोबारी विपुल ठाकुर ने तो अभिनंदन की रिहाई के दिन ही जश्न मनाते हुए अपनी मूंछों का स्टाइल हूबहू विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछों की तरह रख लिया। वहीं अब और युवा भी सैलून में जाकर अपनी अभिनंदन स्टाइल की मूंछें रख रहे हैं।

विज्ञापन
Craze among the youth of the mustache like Wing Commander abhinandan in Himachal

दर्शन मनकोटिया ने भी विंग कमांडर अभिनंदन की शान में उनके जैसी मूंछें रखी हैं। युवाओं में प्रणव, अरविंद, राजेंद्र, संजय शर्मा, अतुल कालिया, विकास विक्की, संजीव पराशर, इंद्रजीत सिंह के अनुसार, वह अपने देश की खातिर भले ही वायु वीर अभिनंदन की तरह न कर पाएं। लेकिन उनके देश प्रेम के जज्बे को वह सदैव सलाम करते रहेंगे व उनकी मूछें देश की शान के रूप में एक अलग पहचान बनाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed