हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय का ढालपुर चौक बुधवार को पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए कुछ देर तक अखाड़ा बन गया।मुख्यमंत्री का पुतला जलाने को लेकर युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच खूब झड़प हुई। करीब दो बजे जैसे ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने लगे तो पुलिस के जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। धक्का-मुक्की के दौरान कई एक महिला कांस्टेबल की टोपी भी जमीन पर गिर गई। माहौल तनावपूर्ण बन गया था। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिर भी पुतला जला दिया।
सीएम का पुतला जलाने पर युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस में 15 मिनट तक धक्का-मुक्की, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Mar 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन