फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: हिमाचल में 21 नए मामले, जानें कौन से जिले में कितने मरीज

Sat, 23 May 2020 11:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/मंडी/हमीरपुर/सोलन/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/मंडी/हमीरपुर/सोलन/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest live updates of himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल में शनिवार को 21 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें कांगड़ा से छह, सोलन से छह, मंडी से मां, बेटी और बेटे समेत चार, चार ऊना के बंगाणा और एक हमीरपुर से रेफर किडनी रोगी महिला आईजीएमसी शिमला में पॉजिटिव निकली है। वहीं सिरमौर के पांवटा में पहले से संक्रमित मां-बेटी की पहली रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है।इनके पांच दिन बाद फिर सैंपल लिए जाएंगे।

Coronavirus latest live updates of himachal pradesh
टांडा मेडिकल कॉलेज

उधर टांडा मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और एक हमीरपुर के सारी का मरीज ठीक हो गए हैं। इन्हें रविवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। प्रदेश में अब तक कुल पॉजिटिव मामले 189 आ चुके हैं, जिनमें से 125 एक्टिव हैं और 61 को छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कांगड़ा जिले के पालमपुर, जयसिंहपुर, लंबागांव के तीन पुरुषों के अलावा लंबागांव और भवारना से दो महिलाएं पॉजिटिव निकली हैं। ये लोग मुंबई से 18 मई को पहुंचे थे और परौर में क्वारंटीन थे। चार को बैजनाथ कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है, जबकि लंबागांव की बुजुर्ग महिला को धर्मशाला भेजा है। इसके अलावा जालंधर से लौटा पंचरुखी का व्यक्ति जो कुछ दिन से टांडा में भर्ती था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Coronavirus latest live updates of himachal pradesh

उधर पश्चिम बंगाल से दो ट्रकों में सोलन के नालागढ़ के रामशहर पहुंचे छह लोग संक्रमित निकले हैं। ये राधा स्वामी क्वारंटीन सेंटर में थे। पॉजिटिव दो लोग नंड, दो लोग रतवाड़ी और एक व्यक्ति मित्तियां का है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि इन्हें काठा भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus latest live updates of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, 18 मई को मुंबई से लौटे मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक ही परिवार के तीन लोग मां-बेटा और बेटी के अलावा सरकाघाट के रोपड़ी का एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। जोंगिद्रनगर के तीनों संक्रमितों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। ये संस्थागत क्वारंटीन थे। सरकाघाट के व्यक्ति को बलद्वाड़ा क्वारंटीन केंद्र से नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया था और वहीं से उनका सैंपल लिया था। वह अब यहीं उपचाराधीन हैं, जबकि बाकी तीन जोगिंद्रनगर में क्वारंटीन थे। उन्हें मंडी के डांगसीधार स्थित जल शक्ति विभाग के प्रशिक्षण संस्थान में बनाए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया है।

विज्ञापन
Coronavirus latest live updates of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के भोटा में 21 मई को उपचाराधीन पंचायत डुग्घा के 75 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की 72 वर्षीय पत्नी भी संक्रमित पाई गई है। यह महिला लीवर से संबंधित बीमारी से जूझ रही है और इस माह उपचार के लिए सीटी अस्पताल जालंधर गई थीं। वहां से लौटने के उपरांत इसके पति संक्रमित पाए गए थे। गत दिवस महिला को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में आईसोलेट किया था और उसके सैंपल लिए, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी शेष थी। बाद में उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया था। शिमला में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि महिला की रिपोर्ट यहां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed